{"_id":"6b00372f18c470d355060fb7","slug":"video-two-vehicles-carrying-pilgrims-collide-near-the-main-barrier-driver-has-a-narrow-escape-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: मुख्य बैरियर के पास श्रद्धालुओं की दो गाड़ियों में टक्कर, चालक बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: मुख्य बैरियर के पास श्रद्धालुओं की दो गाड़ियों में टक्कर, चालक बाल-बाल बचा
माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के मुख्य बैरियर के समीप शुक्रवार को श्रद्धालुओं की दो गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक अर्टिगा गाड़ी का ड्राइवर साइड का दरवाजा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, अर्टिगा गाड़ी का चालक मुख्य बैरियर के पास अपनी गाड़ी रोककर जैसे ही ड्राइवर साइड का दरवाजा खोलने लगा, उसी दौरान पीछे से आ रही श्रद्धालुओं की एक अन्य कार ने खुले दरवाजे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा गाड़ी का दरवाजा टूटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आने के चलते दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले को सुलझा लिया। इस संबंध में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।