{"_id":"6b0563735d314e131403de72","slug":"video-arun-patial-inspects-gurplah-bathri-gaushala-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: गो सेवा आयोग के सदस्य अरुण पटियाल ने गुरपलाह-बाथड़ी गौशाला का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: गो सेवा आयोग के सदस्य अरुण पटियाल ने गुरपलाह-बाथड़ी गौशाला का किया निरीक्षण
Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Nov 2026 03:44 PM IST
Link Copied
गो सेवा आयोग के सदस्य अरुण पटियाल ने गुरपलाह-बाथड़ी स्थित गौशाला का निरीक्षण कर वहां गोवंश के लिए उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पशुओं के रखरखाव, चारे-पानी की उपलब्धता और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा।
अरुण पटियाल ने गौशाला प्रबंधन समिति की ओर से गोवंश की देखभाल के लिए किए गए प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गोवंश की सेवा और संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने जोर दिया कि गौशालाओं में रह रहे पशुओं को समय पर पौष्टिक चारा, स्वच्छ पानी और उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बेहतर देखभाल के लिए गौशाला प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की।
गौशाला निरीक्षण के बाद अरुण पटियाल अपने क्षेत्र के जोगी पंगा पहुंचे। यहां पंच भीष्म के पावन अवसर पर उन्होंने महंत श्री विष्णु देवानंद जी से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने धार्मिक परंपराओं के अनुसार प्रसाद ग्रहण किया और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक परंपराएं समाज को सेवा, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देती हैं। गोसेवा के साथ आध्यात्मिक मूल्यों और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना भी जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।