{"_id":"6b052d350668433e390b56e5","slug":"video-shrimad-bhagwat-katha-concludes-in-ramshehar-with-purnahuti-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: रामशहर में पूर्णाहुति के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन, सुदामा चरित सुन भावुक हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: रामशहर में पूर्णाहुति के साथ श्रीमद् भागवत कथा का समापन, सुदामा चरित सुन भावुक हुए श्रद्धालु
रामशहर के तहसील ग्राउंड में 17 नवंबर से चल रही श्रीमद् भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन व्यासपीठ से आचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।
आचार्य नरेंद्र भारद्वाज ने सुदामा चरित का वर्णन करते हुए बताया कि सुदामा अत्यंत गरीब थे, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण के परम मित्र थे। सुदामा की पत्नी सुशीला के बार-बार आग्रह करने पर वे भगवान कृष्ण से मिलने द्वारिका पहुंचे। हालांकि, संकोच के कारण वे उनसे अपनी आर्थिक परेशानी के बारे में कुछ नहीं कह सके। भगवान श्रीकृष्ण ने मित्र के मन की बात समझते हुए बिना मांगे ही उनकी दरिद्रता दूर कर दी।
कथा के समापन अवसर पर सुबह 10 बजे कथा के यजमान हेमशंकर शर्मा और उनके परिजनों ने यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।