Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   parking news solan

Solan News: शहर में नई पार्किंग की ड्राइंग बदली, पांच की जगह अब होगी छह मंजिला

Mon, 23 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग में बनाए जाएंगे मीटिंग कक्ष समेत शादी समारोह के लिए हॉल
विज्ञापन

नए सिरे से तैयार किया है लोक निर्माण विभाग ने पार्किंग का डिजाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में नगर निगम कार्यालय के समीप बनने वाली पहली लिफ्ट वाली पार्किंग के डिजाइन में बदलाव किया गया है। पांच मंजिला बनने वाली यह इमारत अब छह मंजिला बनाई जाएगी। इसके ग्राउंड फ्लोर में मीटिंग रूम और हॉल का निर्माण किया जाएगा। वहीं ऊपरी मंजिलों में लिफ्ट लगाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से लोक निर्माण विभाग को प्रपोजल दिया गया है। वहीं अग्निशमन कार्यालय के समीप बनने वाली पार्किंग के लिए भी लोक निर्माण विभाग मिट्टी की जांच करवा रहा है। साथ ही स्ट्रक्चरल ड्राइंग की वेटिंग भी करवाई जाएगी। इसके डिजाइन में भी आवश्यक बदलाव किए जाएंग। उसके बाद पार्किंग निर्माण का काम शुरू होगा। इसका निर्माण कार्य चुनाव से पहले शुरू हो गया था, जबकि चुनाव के बाद यह बंद पड़ा है।
शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए नगर निगम की ओर से पार्किंगों का निर्माण करवाया जा रहा है। दोनों पार्किंगों के निर्माण के लिए 5.50 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसमें निगम कार्यालय के समीप बनने वाली पार्किंग के लिए 2.80 करोड़ रुपये और अग्निशमन कार्यालय के पास बनने वाली पार्किंग के लिए 2.70 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। निर्माण का जिम्मा नगर निगम की ओर से लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। हालांकि बीते दिनों निगम कार्यालय के समीप बनने वाली पार्किंग के डिजाइन में गड़बड़ी के कारण काम बंद कर दिया था। अब विभाग दोबारा काम शुरू करने की तैयारी में है। पार्किंगों में एक समय में 250 के करीब वाहनों को खड़ा करने की क्षमता है।
विज्ञापन


इनसेट
लगातार बढ़ रही पार्किंग की समस्या
शहर में लगातार पार्किंग की समस्या बढ़ रही है। रोजाना अवैध पार्किंग के कारण जाम लग रहा है। शहर में पार्किंग क्षमता पंजीकृत वाहनों के मुकाबले बहुत कम है। वर्ष 2026 में शहर में पंजीकृत वाहनों का आंकड़ा करीब 78,000 के पार पहुंच चुका है। वहीं पार्किंग क्षमता महज 2000 वाहनों की है। लगातार वाहनों की संख्या बढ़ने और पार्किंग क्षमता कम होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
नगर निगम कार्यालय के समीप बनने वाली पार्किंग का काम फिलहाल रुका हुआ है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसका निर्माण किया जा रहा था लेकिन डिजाइन में गड़बड़ी के चलते काम रोका गया है। अब नए सिरे से काम शुरू किया जाएगा।
- ई. गोपी चंद, एसडीओ, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed