{"_id":"6b06b59ef5a3b1057e0345c6","slug":"video-ramshahar-shrimad-bhagavat-katha-begins-in-ner-with-a-grand-procession-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामशहर: नेर में भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामशहर: नेर में भव्य शोभायात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू
रामशहर के निकटवर्ती गांव नेर रामपुर में आज श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश शोभा यात्रा भजन संकीर्तन बाजे गाजे के साथ हुआ। शोभायात्रा रिवालसर स्थित छिन्नमस्तका दुर्गा माता मंदिर से शुरू होकर कथा मंडप नेर पहुंची। इस शोभा यात्रा में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश उठाकर भजन संकीर्तन सहित भाग लिया। कथा के यजमान मनोहर लाल के समस्त परिवार एवं ग्रामीणों ने व्यासपीठ स्वामी हरि चेतनानंद हरिद्वार वाले का फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। कथा के पहले दिन स्वामी जी ने श्रीमद्भागवत कथा के माहात्म्य पर प्रकाश डाला और कहा कि इस कथा के श्रवण से प्राणी मृत्यु के भय से मुक्त हो जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।