{"_id":"6b00045e7b5d6f78660f3777","slug":"video-baghat-bank-merger-demand-80000-customers-relief-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: 14 महीने से कैपिंग, 80 हजार ग्राहक परेशान; बघाट बैंक के मर्जर की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: 14 महीने से कैपिंग, 80 हजार ग्राहक परेशान; बघाट बैंक के मर्जर की उठी मांग
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:57 PM IST
Link Copied
बघाट बैंक में पिछले करीब 14 माह से कैपिंग लागू होने के कारण हजारों ग्राहक और कारोबारी परेशान हैं। बैंक से पैसे निकालने को लेकर सीमाएं लागू होने और बैंक के रिवाइव होने की उम्मीद के बीच अब कारोबारियों ने बैंक के विलय की मांग उठानी शुरू कर दी है।
शहर के कारोबारी और व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान मुकेश गुप्ता ने कहा कि बघाट बैंक में कैपिंग के कारण करीब 80 हजार ग्राहक परेशान हैं। पिछले एक साल से इस मामले में कोई ठोस निर्णय नहीं हो पा रहा है, जिससे ग्राहकों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि बैंक की रिकवरी भी नहीं हो पा रही है और बैंक को दोबारा पटरी पर लाने की दिशा में स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में अब सरकार को इस मामले में जल्द निर्णय लेना चाहिए।
मुकेश गुप्ता ने मांग की कि बघाट बैंक का किसी अन्य बैंक में विलय किया जाए, ताकि लंबे समय से परेशान ग्राहकों को राहत मिल सके और उनकी जमा राशि को लेकर अनिश्चितता कम हो। उन्होंने कहा कि करीब 80 हजार ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बैंक के भविष्य पर जल्द फैसला लेना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।