{"_id":"6b05618ceea1da3423089fd9","slug":"video-guru-gobind-singh-prakash-parv-celebrated-at-dharampur-gurudwara-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: धर्मपुर गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: धर्मपुर गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव
Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Nov 2026 03:36 PM IST
Link Copied
गुरुद्वारा साहिब धर्मपुर में गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी धर्मपुर की ओर से लंगर का आयोजन किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया।
गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य कमलजीत सिंह, परमजीत सिंह और सुरजीत सिंह लांबा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गुरुपर्व पर बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारा साहिब पहुंची। माथा टेकने के बाद श्रद्धालुओं को लंगर वितरित किया गया। इसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर कसौली के पूर्व विधायक डॉ. राजीव सैजल ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।
लंगर के आयोजन में गुरबचन सिंह सेठी, जसप्रीत सिंह, कंवरदीप सिंह, दमनप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह लांबा, गुरप्रीत सिंह और सुखविंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने सहयोग दिया।
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह के साथ देवेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, मदन मोहन मेहता, नरेंद्र ठाकुर और चंदन शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।