{"_id":"6b056f3c0efe479e94072bb9","slug":"rebel-tmc-mps-defend-decision-to-join-ncpi-om-birla-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएमसी छोड़ने वाले 20 सांसदों की घेराबंदी तेज: सदस्यता बचाने के लिए स्पीकर को दी दलील, क्या होगा फैसला?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीएमसी छोड़ने वाले 20 सांसदों की घेराबंदी तेज: सदस्यता बचाने के लिए स्पीकर को दी दलील, क्या होगा फैसला?
Tue, 24 Nov 2026 04:34 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:34 PM IST
सार
टीएमसी छोड़कर एनसीपीआई के साथ गए 20 बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपना जवाब सौंप दिया है। उन्होंने कहा है कि उनका फैसला सभी संसदीय और संवैधानिक नियमों के मुताबिक है और दल-बदल कानून के तहत अयोग्यता का आधार नहीं बनता। प्रत्येक सांसद ने 17 से 18 पन्नों का जवाब दिया है। अब लोकसभा अध्यक्ष इन जवाबों की जांच के बाद सदस्यता रद्द करने की याचिकाओं पर फैसला लेंगे।
विज्ञापन
टीएमसी के बागी सांसदों की सफाई
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) छोड़कर एनसीपीआई के साथ जाने वाले 20 बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपना जवाब सौंप दिया है। सांसदों ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि उन्होंने पार्टी छोड़कर एनसीपीआई से जुड़ने में सभी संसदीय और सांविधानिक नियमों का पालन किया है। एनसीपीआई की संसदीय अध्यक्ष काकोली घोष दस्तीदार ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। सांसदों ने यह जवाब लोकसभा सचिवालय की ओर से तय समयसीमा के आखिरी दिन सौंपा है।
सांसदों ने अपने बचाव में क्या दलील दी?
बागी सांसदों का कहना है कि टीएमसी छोड़कर एनसीपीआई के साथ जाने का उनका फैसला दल-बदल कानून के तहत अयोग्यता का आधार नहीं बनता है। काकोली घोष दस्तीदार ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा, 'हमने लोकसभा अध्यक्ष को अपना जवाब सौंप दिया है और एनसीपीआई में शामिल होने के अपने फैसले का बचाव किया है। हमने सभी संसदीय और सांविधानिक नियमों का पालन करते हुए एनसीपीआई का दामन थामा है।' उन्होंने बताया कि सभी सांसदों ने अलग-अलग जवाब भेजे हैं। प्रत्येक सांसद का जवाब 17 से 18 पन्नों का है।
सांसदों को लोकसभा अध्यक्ष ने नोटिस क्यों भेजा था?
इन 20 सांसदों के टीएमसी छोड़कर एनसीपीआई के साथ जाने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग उठी थी। इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास याचिकाएं दायर की गई थीं। याचिकाओं में दल-बदल कानून के तहत सांसदों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई थी। इसी के बाद ओम बिरला ने सभी 20 सांसदों को नोटिस जारी कर उनका पक्ष जानना चाहा था। अब सांसदों ने अपने जवाब में सदस्यता रद्द करने की मांग का विरोध किया है।
विज्ञापन
सांसदों ने जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय क्यों मांगा था?
बागी सांसदों ने अगस्त के आखिरी सप्ताह से अब तक लोकसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब देने के लिए एक से अधिक बार समय मांगा था। उनका कहना था कि मामले से जुड़े दस्तावेज जुटाने और अपनी कानूनी टीम की मदद से विस्तृत जवाब तैयार करने के लिए उन्हें अतिरिक्त समय की जरूरत है। सांसदों ने समय बढ़ाने की मांग को जरूरी बताते हुए कहा था कि सभी संबंधित दस्तावेजों को इकट्ठा करने में वक्त लग रहा है।
टीएमसी के ममता बनर्जी खेमे ने क्या आरोप लगाए?
बागी सांसदों की ओर से बार-बार समय मांगे जाने पर टीएमसी के ममता बनर्जी खेमे ने सवाल उठाए थे। पार्टी के इस खेमे का आरोप था कि सांसद जानबूझकर जवाब देने में देरी कर रहे हैं और समय खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास अपने फैसले के बचाव में कहने के लिए कुछ ठोस नहीं है। अब सभी 20 सांसदों के जवाब सौंपने के बाद मामले में अगला कदम लोकसभा अध्यक्ष का होगा। ओम बिरला इन जवाबों की जांच करेंगे और उसके बाद सदस्यता रद्द करने की याचिकाओं पर फैसला लेंगे।