{"_id":"6b081bd4ea2af9bf1602d920","slug":"video-hamirpur-preparations-begin-for-governments-four-year-anniversary-program-dc-conducts-review-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: सरकार के चार वर्ष के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू, डीसी ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: सरकार के चार वर्ष के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू, डीसी ने की समीक्षा
प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर 11 दिसंबर को सुजानपुर के चौगान में आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय समारोह के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने गुरुवार को यहां हमीर भवन में जिला और उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके इन तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित विभागों एवं अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कीं। उपायुक्त ने बताया कि इस समारोह में प्रदेश के सभी बारह जिलों से हजारों लोग भाग लेंगे। इसलिए, आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक प्रबंधों के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी हजारों लोगों की आवाजाही एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध करने होंगे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को वाहनों की आवाजाही के रूट, यातायात और पार्किंग इत्यादि की व्यवस्था के लिए विस्तृत प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, एसी टू डीसी संजीत सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।