{"_id":"6b0590f5994b8fc56c0a5db5","slug":"video-nancy-selected-for-khelo-india-for-the-fourth-time-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया के लिए चौथी बार नैनसी का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक। जिले में आयोजित मल्लखंभ के ट्रॉयल में फरीदाबाद की नैनसी चयनित हुई हैं। वे चौथी बार खेलो इंडिया के लिए चयनित हुई हैं। चार साल से मल्लखंभ का अभ्यास कर रही हैं। 15 साल की उम्र में वे कई बार नेशनल खेल चुकी हैं। इनमें गोवा नेशनल गेम्स, खेलो इंडिया उज्जैन, खेलो इंडिया तमिलनाडु, नेशनल गेम्स उतराखंड, खेलो इंडिया बिहार शामिल हैं। राज्य स्तर पर नैनसी स्वर्ण पदक विजेता हैं। यह पदक साल 2022 में फरीदाबाद में खेले गए खेलो हरियाणा में जीता था।
इसके अतिरिक्त 2024 में फेडरेशन की ओर से कराए गए मुकाबलों में चार गोल्ड जीते थे। नैनसी ने खेल केवल फिटनेस के लिए ही शुरु किया था लेकिन जब उन्हें इसमें मजा आने लगा तो प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना शुरु किया। वे योग में भी एक अच्छी खिलाड़ी रही हैं। साल 2021 में योग अभ्यास करना शुरु किया था। 2022 में योग में पहला राज्य स्तरीय पदक हासिल किया। 2023 और 2024 में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उनका कहना है कि इस बार उन्होंने बहुत तैयारी की है। उन्हें विश्वास है कि वे पदक जीत लेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।