Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
National Service Scheme in Rohtak contributes to the all-round development of students: Ashok Nandal
{"_id":"6b056ef54eb6a52a2908d9dd","slug":"video-national-service-scheme-in-rohtak-contributes-to-the-all-round-development-of-students-ashok-nandal-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहयोगी: अशोक नांदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहयोगी: अशोक नांदल
राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें सहयोग, समर्पण और मानवीय मूल्यों का विकास करने का सशक्त माध्यम है। ये बातें खंड शिक्षा अधिकारी अशोक नांदल ने जिलास्तरीय एनएसएस शिविर के दौरान स्वयं-सेवकों को कही।
आईएमटी स्थित एसआरएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिलास्तरीय स्तरीय एनएनएस शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को गतिविधियों का शुभारंभ हार्टफुलनेस सेंटर से पधारे फूल सिंह ढाका व वीरेंद्र फौगाट ने ध्यान सत्र के साथ किया गया। उन्होंने स्वयंसेवकों को ध्यान के महत्व, मानसिक शांति, एकाग्रता व सकारात्मक सोच के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इससे पहले सोमवार को सात दिवसीय जिलास्तरीय एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) शिविर का मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अशोक नांदल ने शुभारंभ किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि पूर्व एनएसएस समन्वयक विजय शर्मा व एसआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्य डॉ. सुनीता शर्मा मौजूद रहीं। जिला एनएसएस समन्वयक अनुज मलिक ने बताया कि जिलास्तरीय शिविर में जिले के 19 विभिन्न विद्यालयों के लगभग 200 एनएसएस स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता की भावना को विकसित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ सकारात्मक ऊर्जा एवं सेवा भावना के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान एनएसएसपीओ विजेता शर्मा, मोहनलाल, गगना, रामकली, कविशा जैन, सरिता, पिंकी, कुलदीप, राजेश, दुर्गा, सीमा शर्मा, नीलम का शिविर के शुभारंभ व संचालन में विशेष योगदान रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।