{"_id":"6b0801046fe71deeba06067f","slug":"video-chaudhary-chhotu-ram-is-a-source-of-inspiration-for-the-youth-captain-abhimanyu-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"चौधरी छोटूराम युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत : कैप्टन अभिमन्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौधरी छोटूराम युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत : कैप्टन अभिमन्यु
पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि चौधरी छोटूराम का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। नई पीढ़ी को उनके विचारों, संघर्ष और दूरदर्शी सोच से सीखना चाहिए।
वे वीरवार को एमडीयू में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चौधरी छोटूराम ने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा हासिल की और गरीब किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। किसानों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें अपने हक के लिए आवाज उठाना सिखाया।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि मंडी एक्ट बनवाने और भाखड़ा बांध के निर्माण में छोटूराम की अहम भूमिका रही। वे चाहते थे कि किसान परिवारों के बच्चे शिक्षा हासिल कर खेती के साथ नौकरी व अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग छोटूराम के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, जबकि एक समय ऐसे लोग उनका विरोध करते थे। कार्यक्रम के लिए उन्होंने एबीवीपी का धन्यवाद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।