{"_id":"6affd7f167da7bd5380c8de5","slug":"video-ambala-athletes-win-25-medals-in-national-and-international-kudo-competitions-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कूडो में अंबाला के खिलाड़ियों ने जीते 25 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कूडो में अंबाला के खिलाड़ियों ने जीते 25 पदक
गुजरात के अहमदाबाद स्थित वीर सावरकर इनडोर स्टेडियम में 12 से 18 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कूड़ो प्रतियोगिताओं में अंबाला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 25 पदक जीते। शुक्रवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने पर अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों व हरियाणा के मुख्य प्रशिक्षक रेंशी हेमंत शर्मा का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
कूड़ो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 17वीं राष्ट्रीय कूड़ो प्रतियोगिता, 7वें फेडरेशन कप और 18वीं अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय कूड़ो प्रतियोगिता में प्रणीत सकलानी व गुंजन ने 3-3 स्वर्ण, अवनी ने 2 स्वर्ण व 1 रजत तथा सौम्या ने 1 स्वर्ण पदक जीता। इनके अलावा जपलीन कौर ने रजत, जबकि सीड़क सिंह सिद्धू, अर्चिशा ठाकुर, हिमांक, तृप्तमन, हितेश नरवाल, युवराज बिष्ट और परीशा ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।