{"_id":"6b05840b46e3d7fa24059bd3","slug":"massive-fire-breaks-out-in-pavani-village-following-cylinder-blast-30-wooden-structures-reduced-to-ashes-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी: पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, सिलिंडर फटने के बाद लिया विकराल रूप, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी: पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, सिलिंडर फटने के बाद लिया विकराल रूप, 30 लकड़ी के भवन जलकर राख
Tue, 24 Nov 2026 06:07 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 24 Nov 2026 06:07 PM IST
सार
पवाणी गांव में अचानक लकड़ी के घर में आग लग गई। भवन लकड़ी के होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
उत्तरकाशी में अग्निकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तरकाशी जनपद के मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में भीषण आग लगने से करीब 30 लकड़ी के भवन जलकर राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। ग्रामीण यश पंवार ने बताया कि रसोई गैस सिलिंडर फटने के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते कई भवनों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग की भयावहता को देखते हुए ग्रामीण एकजुट होकर आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। लकड़ी से बने भवन होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
फिलहाल ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वहीं, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है।
