Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Woman slapped ASI on duty during kartik purnima snan in haridwar police registered a case against Couple

हरिद्वार कार्तिक पूर्णिमा स्नान: ड्यूटी कर रहे ASI को महिला ने मारा थप्पड़, मेजर बताकर दंपति ने दिखाया रौब

Tue, 24 Nov 2026 03:09 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Tue, 24 Nov 2026 03:09 PM IST
सार

हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान एक दंपति दबंगई करने लगे। बैरागी कैंप की ओर जाने से रोके जाने पर पति-पत्नी ने यातायात ड्यूटी में तैनात एएसआई से उलझना शुरू कर दिया। इसी दौरान महिला ने एएसआई को थप्पड़ मार दिया। और पति खुद को मेजर बताकर धमकाने लगा। घटना के बाद पुलिस ने दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Woman slapped  ASI on duty during kartik purnima snan in haridwar police registered a case against Couple
कार्तिक पूर्णिमा स्नान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैरागी कैंप की ओर जाने से रोके जाने पर कार सवार दंपति ने ड्यूटी पर तैनात एएसआई के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इस दौरान महिला ने एएसआई को थप्पड़ मार दिया। वहीं, उसके पति ने खुद को मेजर बताते हुए पुलिसकर्मी पर रौब झाड़ा और उसे धमकाया। पुलिस ने एएसआई की तहरीर पर दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान एक कार सवार दंपति बैरागी कैंप की ओर जाने लगा। यातायात व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक दिया। इस बात पर कार सवार पति-पत्नी नाराज हो गए और एएसआई से बहस करने लगे।

विज्ञापन

बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की भी कोशिश
आरोप है कि दंपति ने पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने एएसआई के साथ धक्का-मुक्की की। इसी बीच महिला ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। इतना ही नहीं, दंपति ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की भी कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...रुड़की: पुलिस के सामने बोली नाबालिग-साहब! मां और सौतेले पिता से बचा लो, देह व्यापार को करते हैं मजबूर

घटना के बाद एएसआई ने पूरे मामले की शिकायत कनखल पुलिस से की। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर पति-पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed