{"_id":"6b0522fa255ae0094102f06b","slug":"former-mla-thukral-issued-notice-twice-yet-to-provide-voice-sample-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल ऑडियो मामला: पूर्व विधायक ठुकराल को दो बार नोटिस, अब तक नहीं दिया वॉइस सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल ऑडियो मामला: पूर्व विधायक ठुकराल को दो बार नोटिस, अब तक नहीं दिया वॉइस सैंपल
Tue, 24 Nov 2026 11:09 AM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: गायत्री जोशी
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:09 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल कथित ऑडियो मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को दो बार नोटिस भेजकर वॉइस सैंपल मांगा है। इसके बावजूद अब तक पुलिस को उनका वॉइस सैंपल नहीं मिला है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित ऑडियो मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को वॉइस सैंपल देने के लिए दो बार नोटिस भेजा है। पुलिस का कहना है कि इसके बावजूद अब तक ठुकराल ने पुलिस को उनका वॉइस सैंपल नहीं सौंपा है। सीओ विभव सैनी ने बताया कि 27 जनवरी 2026 को मीना शर्मा ने कोतवाली रुद्रपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और उनके एक साथी ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कीं और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
जांच के दौरान विवेचक ने वायरल ऑडियो से जुड़े मूल वॉइस सैंपल जुटाने के साथ ही गवाहों के बयान भी दर्ज किए। ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज की पहचान और पुष्टि के लिए पूर्व विधायक का वॉइस सैंपल आवश्यक माना गया। इसके लिए 17 अक्तूबर 2026 को पहला नोटिस भेजा गया। इसके बाद 19 नवंबर को स्पीड पोस्ट के माध्यम से दूसरा नोटिस भेजकर सैंपल देने को कहा गया। दो नोटिस भेजे जाने के बाद भी पुलिस को सैंपल नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के बयानों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
