{"_id":"6afec8bc52623caf3007c01b","slug":"agriculture-officer-s-office-surrounded-in-protest-against-e-token-in-rudrapur-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊधमसिंह नगर: ई-टोकन प्रणाली के विरोध में खाद व्यापारियों का घेराव, अधिकारी की गाड़ी के आगे बैठकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊधमसिंह नगर: ई-टोकन प्रणाली के विरोध में खाद व्यापारियों का घेराव, अधिकारी की गाड़ी के आगे बैठकर किया प्रदर्शन
Thu, 19 Nov 2026 03:30 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: Heera
Updated Thu, 19 Nov 2026 03:30 PM IST
सार
ऊधमसिंह नगर में खाद वितरण की ई-टोकन प्रणाली के विरोध में गुरुवार को व्यापारियों ने जिला मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय का घेराव किया और अधिकारी को देर तक रोके रखा। अधिकारी के डीएम कैंप जाने पर प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी के आगे बैठकर विरोध जताया।
विज्ञापन
ई-टोकन प्रणाली के विरोध में खाद व्यापारियों का घेराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खाद वितरण के लिए लागू ई-टोकन प्रणाली के विरोध में गुरुवार को ऊधमसिंह नगर के खाद व्यापारियों ने जिला मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। व्यापारियों ने अधिकारी को काफी देर तक कार्यालय में ही बैठाए रखा। इसके बाद जब अधिकारी डीएम कैंप कार्यालय जाने के लिए अपनी गाड़ी में सवार हुए तो प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी के आगे बैठकर विरोध जताया। स्थिति के चलते अधिकारी को पैदल ही कैंप कार्यालय जाना पड़ा। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी भी उनके साथ पहुंचे और एडीएम निर्मला बिष्ट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
उत्तराखण्ड फर्टिलाइजर्स एंड पेस्टीसाइड्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लाल खुराना ने ज्ञापन के माध्यम से ई-टोकन प्रणाली को 31 मार्च 2027 तक स्थगित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट नेटवर्क और डिजिटल जानकारी की कमी के कारण किसान ई-टोकन प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं। इससे खाद वितरण में देरी और किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
एसोसिएशन ने मांग की कि फिलहाल पुरानी व्यवस्था से खाद वितरण जारी रखा जाए। इस अवधि में किसानों को ई-टोकन प्रणाली का प्रशिक्षण और जागरूकता दी जाए, ताकि आगामी फसल प्रभावित न हो।
विज्ञापन
