{"_id":"6b043de8a18eb050ac0e3e3e","slug":"declining-milk-yield-and-impaired-physical-development-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-164511-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पशुओं के पेट में कीड़े, घट रहा दूध उत्पादन और शारीरिक विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पशुओं के पेट में कीड़े, घट रहा दूध उत्पादन और शारीरिक विकास
Mon, 23 Nov 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 23 Nov 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
समय पर स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराने से बढ़ रही परेशानी, पशु चिकित्सक ने चार से छह माह में कृमिनाशक दवा देने की दी सलाह
चुड़ियाला। पशुओं के पेट में कीड़े और बाहरी परजीवियों की समस्या से उनका शारीरिक विकास प्रभावित हो रहा है। दुधारू पशुओं में दूध उत्पादन घटने के साथ गर्भधारण क्षमता पर भी असर पड़ रहा है। पर्याप्त खुराक देने के बावजूद पशुओं की सेहत में सुधार नहीं हो रहा है। इसके बावजूद कई पशुपालक चिकित्सकीय सलाह लेने के बजाय परंपरागत तरीकों से उपचार कर रहे हैं।
जहाजगढ़ गांव के पशुपालक पाल्ला ने बताया कि पशुओं के पेट में कीड़े होने से उनका स्वास्थ्य गिर रहा है और दूध उत्पादन कम हो गया है। कुछ पशु ठीक से चारा भी नहीं खा पा रहे हैं। भगवानपुर नन्हेड़ा अनंतपुर निवासी प्रवेश और इमरान के अनुसार, पर्याप्त खुराक देने के बावजूद पशुओं की शारीरिक बनावट में सुधार नहीं हो रहा है। पशुपालक सुखदेव ने बताया कि बाहरी परजीवियों की समस्या भी दो से चार माह के अंतराल पर सामने आती रहती है, जिसका कई पशुपालक देसी तरीकों से उपचार करते हैं।
वहीं, रुहालकी दयालपुर निवासी जागरूक पशुपालक अनिल चौधरी ने बताया कि वह हर तीन से चार माह में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराते हैं। बरसात के बाद चिकित्सक की सलाह पर सभी पशुओं को पेट के कीड़े खत्म करने की दवा भी दी गई थी। रुड़की ब्लॉक के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित ने बताया कि पशुओं को चार से छह माह के अंतराल पर पेट के कीड़े खत्म करने की दवा देना जरूरी है। यह दवा पशु चिकित्सा केंद्रों पर उपलब्ध है। बाहरी परजीवियों की समस्या होने पर पशुओं की जांच करानी चाहिए। चिकित्सक की सलाह पर प्रभावित पशुओं के शरीर पर दवा का लेप करके परजीवियों से छुटकारा दिलाया जा सकता है।