{"_id":"6b00412dd4aa6e9e9e092f39","slug":"athletes-showcase-their-mettle-at-the-district-boxing-team-selection-trials-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-164376-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: जिला बॉक्सिंग टीम के चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: जिला बॉक्सिंग टीम के चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Fri, 20 Nov 2026 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
पांच पुरुष और तीन महिला मुक्केबाजों का हुआ चयन, रुद्रपुर में होने वाली प्रतियोगिता में करेंगे हरिद्वार जिले का प्रतिनिधित्व
पिरान कलियर। हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन के देखरेख में एलीट पुरुष व महिला जिला बॉक्सिंग टीम के चयन ट्रायल का आयोजन राधे-राधे बॉक्सिंग एकेडमी इमलीखेड़ा में किया गया। ट्रायल में जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, दमखम और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर पांच पुरुष और तीन महिला मुक्केबाजों का चयन किया गया। हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव नवीन चौहान के देखरेख में चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। पुरुष वर्ग के 60 से 65 किलोग्राम भार वर्ग में अंकित, 65 से 70 किलोग्राम में आदित्य, 70 से 75 किलोग्राम में वंश, 75 से 80 किलोग्राम में शिवम और 80 से 85 किलोग्राम भार वर्ग में रहीस अली ने बाजी मारी। वहीं, महिला वर्ग के 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में आयुषी, 60 से 65 किलोग्राम में अनुष्का और 80 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सेम का चयन किया गया। बताया गया कि चयनित सभी आठ खिलाड़ी ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हरिद्वार जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।