Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   NEET UG counselling row in ayurved university flags 100 mark discrepancy in student Scorecards Seeks FIR

ऋषिकेश: नीट काउंसिलिंग में अंकों का खेल, छात्रा के दो स्कोर कार्ड में दिखा 100 का अंतर, विवि ने दी तहरीर

Wed, 25 Nov 2026 11:16 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश। Published by: Renu Saklani Updated Wed, 25 Nov 2026 11:16 AM IST
सार

नीट यूजी काउंसिलिंग में एक अभ्यर्थी के दस्तावेजों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड और काउंसिलिंग के दौरान पेश किए गए स्कोर कार्ड में अंकों का अंतर मिला है। दोनों दस्तावेजों में 100 अंकों का फर्क होने के साथ ही छात्रा के नाम से दो अलग-अलग आवेदन पत्र भी सामने आए हैं। 

विज्ञापन
NEET UG counselling row in ayurved university flags 100 mark discrepancy in student Scorecards Seeks FIR
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की नीट यूजी काउंसिलिंग में एक छात्रा के अंकों को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक ही अभ्यर्थी के दो अलग-अलग स्कोर कार्ड और आवेदन पत्रों में अलग-अलग अंक दर्ज होने पर इसे संदिग्ध और कूटरचित मामला बताते हुए पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। विश्वविद्यालय की ओर से कोतवाली डोईवाला में शिकायत पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन

 

विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव संजीव कुमार पाण्डेय ने इस संबंध में डोईवाला कोतवाली को शिकायती पत्र सौंपा है। उपकुल सचिव पांडे ने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर को मॉप अप राउंड काउंसिलिंग में फरीदाबाद, हरियाणा निवासी अनुराग खरे अपनी पुत्री आस्था खरे की काउंसिलिंग के लिए उपस्थित हुए। उन्होंने नीट का जो स्कोर कार्ड प्रस्तुत किया, उसमें आस्था खरे के 315 अंक दर्ज थे।

विज्ञापन


जबकि विश्वविद्यालय के अभिलेखों में उपलब्ध स्कोर कार्ड में छात्रा के 215 अंक दर्ज हैं। पांडे ने बताया कि विश्वविद्यालय ने 23 नवंबर को ईमेल के माध्यम से भी संबंधित अभ्यर्थी को 215 अंकों वाला स्कोर कार्ड भेजा था। इसके बावजूद काउंसिलिंग के दौरान 315 अंक वाला स्कोर कार्ड प्रस्तुत किया गया। इतना ही नहीं, छात्रा के नाम से दो अलग-अलग आवेदन पत्र भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसिलिंग बोर्ड के समक्ष रखा गया प्रकरण
इनमें एक में नीट के 315 और दूसरे में 215 अंक दर्ज थे। कार्ड पर बने बार कोड को स्कैन करने पर भी 215 अंक ही प्रदर्शित हो रहे थे। उपकुलसचिव पांडे ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस प्रकरण को काउंसिलिंग बोर्ड के समक्ष रखा। बोर्ड ने भी मामले को संदिग्ध और कूटरचित मानते हुए विश्वविद्यालय को प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद विश्वविद्यालय ने पुलिस से मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है।


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड राजनीति: हरिद्वार इस बार किस दल के लिए खोलेगा सत्ता के द्वार, भाजपा-कांग्रेस के सामने ये नई चुनौती

विवि की ओर से शिकायती पत्र मिला है, मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। -राकेश गुसाईं, प्रभारी निरीक्षक, डोईवाला।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed