Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPCL removes meter reader over misbehaviour and threats to electricity consumers in dehradun

उत्तराखंड: उपभोक्ताओं से अभद्रता और धमकी देना मीटर रीडर को पड़ा भारी, यूपीसीएल ने नौकरी से हटाया

Wed, 25 Nov 2026 11:02 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 25 Nov 2026 11:02 AM IST
सार

बिजली उपभोक्ताओं के साथ व्यवहार को लेकर यूपीसीएल ने सख्त रुख अपनाया है। शिकायतों के साथ मिले ऑडियो और वीडियो साक्ष्यों की जांच के बाद विभाग ने कार्रवाई की है। देहरादून में तैनात मीटर रीडर को नौकरी से हटा दिया गया है और वापस उपनल भेज दिया गया है। प्रबंधन ने साफ किया है कि उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
UPCL removes meter reader over misbehaviour and threats to electricity consumers in dehradun
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) - फोटो : UPCL वेबसाइट

विस्तार

उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार, धमकी देने के मामले का संज्ञान लेते हुए यूपीसीएल प्रबंधन ने मीटर रीडर राजेंद्र रावत को नौकरी से निकाल दिया है। उसे उपनल को लौटा दिया गया है। यूपीसीएल एमडी पीसी ध्यानी ने कहा कि उपभोक्ताओं के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा।

विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड (उत्तर) देहरादून के अंतर्गत उपनल के माध्यम से कार्यरत मीटर रीडर राजेंद्र सिंह रावत के खिलाफ प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय जांच कराई गई। प्राप्त शिकायतों के आधार पर संबंधित प्रकरण में उपलब्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग एवं वीडियो साक्ष्यों का परीक्षण किया गया। साथ ही अधिशासी अभियंता स्तर पर गठित जांच समितियों की ओर से प्रकरण की जांच की गई। जांच में संबंधित कर्मचारी की ओर से उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार अनुचित आचरण किए जाने संबंधी आरोपों की पुष्टि हुई। जांच आख्या के आधार पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रकरण उपनल को प्रेषित कर सूचित किया गया कि राजेंद्र रावत मीटर संविदा कर्मी उपनल को विभागीय सेवाओं से कार्यमुक्त कर वापस कर दिया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड राजनीति: हरिद्वार इस बार किस दल के लिए खोलेगा सत्ता के द्वार, भाजपा-कांग्रेस के सामने ये नई चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीसीएल के एमडी पीसी ध्यानी ने स्पष्ट किया कि विभाग में उपभोक्ताओं के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, अभद्रता, अनावश्यक दबाव या अनुचित आचरण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की शिकायत मिलने पर निष्पक्ष जांच कर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विभाग ने समस्त उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत विभाग के किसी भी कर्मचारी की ओर से अनुचित व्यवहार, अभद्रता या अवैध धनराशि की मांग करने पर तत्काल संबंधित अधिशासी अभियंता या उच्चाधिकारियों को सूचित करें, जिससे समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed