Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lawyers beat up a young man on the police station premises, raining down kicks and punches

हल्द्वानी: कोतवाली परिसर में अधिवक्ताओं ने युवक को पीटा, जमकर बरसाए लात-घूंसे; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

Mon, 23 Nov 2026 05:06 PM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर, हल्द्वानी
माई सिटी रिपोर्टर, हल्द्वानी Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 23 Nov 2026 05:06 PM IST
सार

हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंचे अधिवक्ताओं ने परिसर में मौजूद युवक से गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। लात-घूंसे मारने से युवक की नाक से खून बहने लगा, महिला दरोगा ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कराया।

विज्ञापन
Lawyers beat up a young man on the police station premises, raining down kicks and punches
युवक के साथ मारपीट करते अधिवक्ता। - फोटो : वीडियोग्रैब

विस्तार

कोतवाली हल्द्वानी परिसर में झगड़े की शिकायत लेकर पहुंचे कुछ अधिवक्ताओं ने परिसर में मौजूद युवक को बुरी तरह पीट दिया। जमकर लात-घूंसे बरसाए। इसमें युवक की नाक से खून बहने लगा। मारपीट और गाली-गलौज का शोर सुनकर कोतवाली में मौजूद महिला दरोगा आरती मौके पर पहुंची और अधिवक्ताओं को अलग हटाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एक अधिवक्ता का युवक से रविवार रात बरेली रोड स्थित होटल में किसी बात पर विवाद हुआ था। झगड़े की लिखित शिकायत देने अधिवक्ता अन्य वकीलों के साथ कोतवाली पहुंचे। यहां तहरीर देने से पहले ही अधिवक्ता ने युवक को देखते ही उससे गाली-गलौज शुरू कर दी और जमकर पीटा। इसके बाद तहरीर देकर अधिवक्ता कोतवाली से चले गए। वहीं पुलिस ने युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। कोतवाली के अंदर दिन-दहाड़े इस तरह अधिवक्ताओं की मारपीट पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रही है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है जानकारी की जा रही है। जो भी विधिक कार्रवाई होगी उसके आधार पर काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed