Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pauri Garhwal woman health deteriorates after ninth delivery malnutrition raises concern

पौड़ी गढ़वाल: नौवें प्रसव के बाद महिला की हालत नाजुक, कुपोषण से हुई ग्रसित, मानसिक स्थिति भी नहीं ठीक

Thu, 19 Nov 2026 02:16 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, पौडी़
संवाद न्यूज एजेंसी, पौडी़ Published by: Renu Saklani Updated Thu, 19 Nov 2026 02:16 PM IST
सार

कल्जीखाल ब्लॉक के एक गांव में 28 वर्षीय महिला के नौ प्रसव का चौंकाने वाला मामला सामने आया था। महिला ने आठ बच्चों को घर पर ही बिना किसी चिकित्सकीय सहायता के जन्म दिए। और अब नौवें प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई है।

विज्ञापन
Pauri Garhwal woman health deteriorates after ninth delivery malnutrition raises concern
28 वर्षीय महिला के नौ प्रसव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

विकासखंड कल्जीखाल में नौवें प्रसव के बाद एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महिला कुपोषण से ग्रसित होती जा रही है। उसकी मानसिक हालत भी स्थिर नहीं है। उसे अपने बच्चों के नाम भी ठीक से याद नहीं हैं।

विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम ने बीते मंगलवार को महिला की स्वास्थ्य जांच की। जिसमें पाया गया कि प्रसव के बाद महिला का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। पोषक तत्वों की कमी और शारीरिक कमजोरी के कारण वह दर्द से कराह रही है। सीएचसी घंडियाल की प्रभारी चिकित्साधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सही पोषाहार न मिलने से स्थिति बिगड़ रही है। विभाग ने महिला को जरूरी दवाइयां और स्वयं के खर्चे पर पोषाहार दिया है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...गूलर बस हादसा: चंदौसी के दो दोस्तों का छूटा साथ, तीन बच्चों से छिना पिता का साया, किसी ने खो दिया भाई

विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि बाल कल्याण समिति की टीम ने महिला की दो बार परामर्श किया है। महिला के दस्तावेज को जुटाया जा रहा है। उसका आधार कार्ड तैयार कर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। महिला और उसके अन्य बच्चे एक ही कमरे में रह रहे हैं। धुएं और ठंड के कारण बच्चों को सर्दी-जुकाम हुआ है। बच्चों व महिला को खुले में शौच जाना पड़ रहा है, जिससे वन्यजीवों का खतरा भी है।

लगातार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed