Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Father cleared of charges for allowing a minor to ride a scooter

Pauri News: नाबालिग को स्कूटी चलाने देने के आरोप में पिता दोषमुक्त

Fri, 20 Nov 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 20 Nov 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Father cleared of charges for allowing a minor to ride a scooter
कोर्ट
विज्ञापन

पौड़ी। नाबालिग को स्कूटी चलाने देने के आरोप में दर्ज प्राथमिकी में अदालत ने पिता को दोषमुक्त करार दिया। सिविल जज (सी.डि)/एसीजेएम पौड़ी अमित भट्ट की अदालत ने यह फैसला सुनाया।

अभियोजन के अनुसार 2 अगस्त 2025 को पौड़ी थाना तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक किशोर स्कूटी चला रहा था। किशोर के पास वाहन के आवश्यक कागजात भी नहीं थे। पुलिस ने नाबालिग के पिता के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत ई-चालान करते हुए वाहन सीज किया और चालानी रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की। सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से एसआई को गवाह के रूप पेश किया गया। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान नाबालिग को स्कूटी चलाते पकड़ा गया था और वाहन सीज किया था। हालांकि अदालत में उन्होंने स्वीकार किया कि स्कूटी के स्वामी नाबालिग के पिता नहीं थे। मामले में सीसीटीवी फुटेज, वीडियो या फोटो साक्ष्य भी प्रस्तुत नहीं किए गए। अभियोजन पक्ष इन तथ्यों को प्रमाणित करने में असफल रहा। इसी आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषमुक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed