Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Directives issued to submit proposals for the procurement of essential equipment

Pauri News: जरूरी उपकरणों की खरीद के प्रस्ताव जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश

Fri, 27 Nov 2026 04:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 27 Nov 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
Directives issued to submit proposals for the procurement of essential equipment
पौड़ी। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए डीएम ने चिकित्सकों के साथ बैठक कर उपकरणों की स्थिति, उनकी कार्यक्षमता, नए उपकरणों की आवश्यकता पर चर्चा की। कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने चिकित्सकों से विभागवार उपलब्ध उपकरणों और उनकी उपयोगिता की जानकारी ली। कहा कि जिन जरूरी उपकरणों की तत्काल आवश्यकता है उनके प्रस्ताव जल्द प्रस्तुत करें। उन्होंने महंगे उपकरणों की खरीद के लिए शासन काे शीघ्र प्रस्ताव भेजने को कहा जबकि पुराने और खराब उपकरणों की मरम्मत या बदलने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एनेस्थीसिया विभाग के लिए एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन व पैरामॉनिटर, स्त्री रोग विभाग के लिए ए-स्कैन मशीन, ईएनटी विभाग के लिए इयर सर्जिकल ड्रिल, ओएई मशीन, टिम्पेनोमेट्री मशीन और एंडोस्कोपी यूनिट उपलब्ध कराने के लिए चर्चा हुई। चिकित्सकों ने मरीजों के बेहतर उपचार के लिए वेंटिलेटर, पोर्टेबल एक्स-रे, लैप्रोस्कोपिक मशीन, सीआर मशीन और पावर ड्रिल मशीन की मांग की। डीएम ने चिकित्सकों के सुझाव पर अस्पताल में एक अतिरिक्त ओटी तकनीशियन और लैब तकनीशियन को रोस्टर के अनुसार 24 घंटे उपलब्ध रहने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीटीओ नमिता सिंह,पीएमएस डॉ. एलडी सेमवाल, डॉ. हितेन जगपांगी, डॉ. संजय त्यागी, डॉ. आनंद खंकरियाल, डॉ. रूपा, डॉ. निहारिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed