Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Mock drill at the commissioner's office Nainital

नैनीताल: कमिश्नर कार्यालय में मॉक ड्रिल, आठ से नौ मिनट में पहुंची एसडीआरएफ और फायर टीम; आग से बचाव का अभ्यास

Thu, 26 Nov 2026 02:22 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Thu, 26 Nov 2026 02:22 PM IST
सार

नैनीताल के कमिश्नर कार्यालय में आग लगने की सूचना पर बृहस्पतिवार को आपदा प्रबंधन, पुलिस, अग्निशमन और एसडीआरएफ की टीमों ने मॉक ड्रिल की। दोपहर 12:18 बजे सूचना मिलते ही टीमें रवाना हुईं और एसडीआरएफ व फायर सर्विस की टीमें 8-9 मिनट में मौके पर पहुंचीं।

विज्ञापन
Mock drill at the commissioner's office Nainital
कमिश्नरी में आग की मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल के कमिश्नर कार्यालय में आग लगने की सूचना पर बृहस्पतिवार को आपदा प्रबंधन, पुलिस, अग्निशमन और एसडीआरएफ की टीमों ने मॉक ड्रिल कर त्वरित बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया। दोपहर 12:18 बजे आग की सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम से टीमों को रवाना किया गया। एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें करीब 8 से 9 मिनट में मौके पर पहुंच गईं।

विज्ञापन


एसपी संचार रेवाधर मठपाल ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों के सुगम आवागमन के लिए तल्लीताल पुलिस को फांसी के सिरे से राजभवन तक मार्ग खाली रखने के निर्देश दिए गए। वहीं, बीडी पांडे अस्पताल में पुलिस टीम पहले से तैनात रही, ताकि चिकित्सकों और स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


अभ्यास के दौरान चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली। जिसमें दो लोग आग में झुलस गए और दो को हल्की चोटें आई। प्रशासनिक टीम ने घायलों  को बाहर निकाला, जबकि एसडीआरएफ ने प्राथमिक उपचार देकर घायलों को एंबुलेंस से बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। फायर सर्विस की टीम ने कार्यालय के आसपास के कमरों की तलाशी लेकर अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका को भी जांचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉक ड्रिल के निरीक्षण में पुरानी वायरिंग के कारण शॉर्ट सर्किट की आशंका सामने आई। वहीं, भवन में लकड़ी के फ्रेम को देखते हुए उपयुक्त अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जरूरत बताई गई। आग पर काबू पाने, घायलों को अस्पताल पहुंचाने और भवन की तलाशी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मॉक ड्रिल का समापन किया गया।


अस्पताल में चार घायलों को भर्ती कर दिया उपचार
मॉक ड्रिल के तहत दो झुलसे लोगों को दोपहर 12:47 बजे और दो चोटिलों को 1:07 बजे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। चारों को भर्ती कर उपचार दिया गया। सर्जन डॉ. प्रशांत ओली ने बताया कि कमिश्नरी में कार्यरत गोविंद सिंह (31) और नवीन सिंह (55) करीब 15 प्रतिशत झुलसे हुए दर्शाए गए, जबकि भूपाल सिंह (53) और शौरभ सिंह मेहता (26) गिरने से चोटिल हुए थे। सभी को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed