Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Issues should be resolved before the Anusuya fair.

Kotdwar News: अनसूया मेले से पहले दूर की जाएं समस्याएं

Fri, 20 Nov 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Fri, 20 Nov 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Issues should be resolved before the Anusuya fair.
गोपेश्वर। आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले संतानदायिनी माता अनसूया मेले से पहले मंडल क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने मंडल हाईवे पर 15 किमी के दायरे में दो पेड़ों के पातन की अनुमति देने, अनसूया मोटर मार्ग पर सिरोली गांव के पुल तक सड़क के गड्ढे भरने और अनसूया पैदल मार्ग पर कुलाड़ी धार तक पेयजल के चार स्टैंड पोस्ट लगाने की मांग की गई है। साथ ही गंगोलगांव के पास गोपेश्वर पेयजल लाइन की लीकेज ठीक करने, अत्रिमुनि आश्रम के पास लकड़ी की वैकल्पिक पुलिया बनाने और चट्टानी भाग में क्षतिग्रस्त पुस्ते का निर्माण करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उन्होंने मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंडल घाटी में रसोई गैस और खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा अनसूया गेट से अत्रिमुनि आश्रम तक पैदल मार्ग पर चूना, रंग-रोगन और पैचवर्क कराने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed