{"_id":"6afef14fc286ff76e200fd9a","slug":"haridwar-kumbh-dev-dolis-will-take-amrit-snan-on-march-15-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-6060-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार कुंभ : 15 मार्च को देव डोलियां करेगी अमृत स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार कुंभ : 15 मार्च को देव डोलियां करेगी अमृत स्नान
Thu, 19 Nov 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Thu, 19 Nov 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
लोक संस्कृति और विरासत के लिए ऐतिहासिक बनाने की योजना
सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले यात्रा समिति के पदाधिकारी
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। हरिद्वार कुंभ मेला 2027 में 15 मार्च का दिन उत्तराखंड की लोक संस्कृति और विरासत के लिए ऐतिहासिक होगा। इस दिन संपूर्ण उत्तराखंड से आने वाली देव डोलियां और देव स्वरूप अखाड़ों की तर्ज पर कुंभ स्नान करेंगे। श्री देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष मणि व्यास के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की। समिति ने 15 मार्च 2027 को देव डोलियों के महाकुंभ स्नान को अमृत स्नान के रूप में शामिल करने के निर्णय को गौरवपूर्ण बताया। समिति ने बताया कि देव डोलियां प्रत्येक कुंभ और अर्धकुंभ में हरिद्वार पहुंचती रही हैं। इस बार समिति राज्य सरकार के सहयोग से इस आयोजन को भव्य स्वरूप देने की तैयारी कर रही है। 14 मार्च 2027 को ऋषिकेश में भव्य शोभायात्रा होगी। 15 मार्च 2027 को हरिद्वार में बैरागी कैंप से हर की पैड़ी तक मुख्य शोभायात्रा और अमृत स्नान प्रस्तावित है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
प्रमुख व्यवस्थाओं की मांग भी रखी
प्रतिनिधिमंडल ने आयोजन को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष कई मांगें रखीं। इनमें देव डोलियों के परिवहन की शासकीय व्यवस्था शामिल है। वाद्य यंत्रों और आवश्यक सामग्री के लिए अलग व्यवस्था का अनुरोध किया गया। यात्रा मार्ग पर भोजन और जलपान की व्यवस्था भी मांगी गई। कुंभ मेला क्षेत्र में टेंट, पंडाल और सुरक्षित परिसर की व्यवस्था की मांग की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कुंभ मेला 2027 में देव डोलियों और देव स्वरूपों के अमृत स्नान को दिव्य और भव्य बनाने के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।