Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Workshop on self-assessment held at Talwari College

Chamoli News: स्वगणना पर तलवाड़ी महाविद्यालय में हुई कार्यशाला

Wed, 25 Nov 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 25 Nov 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Workshop on self-assessment held at Talwari College
थराली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फर्स्वाण राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ी में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्वगणना ऑनलाइन प्रक्रिया पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अकबीर सिंह ने स्वगणना की ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना का उद्देश्य प्रगति और विकास को गति देना है। इसके आंकड़ों से विभिन्न योजनाएं बनती हैं। स्वगणना में 40 प्रश्नों के सटीक उत्तर 15 से 30 नवंबर तक देने होंगे। यह डिजिटल प्रक्रिया समय बचाएगी। उन्होंने सभी से स्वयं और परिवार की स्वगणना करने की अपील की। कंप्यूटर ऑपरेटर रजनी उनियाल और तकनीकी सहायक आस्था जोशी ने ऑनलाइन फॉर्म भरने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सेराज मोहम्मद ने स्वगणना प्रक्रिया को महत्वपूर्ण बताया। संवाद
विज्ञापन


नंदकेशरी-ग्वालदम मार्ग निर्माण कार्य की जांच की मांग
थराली। नंदकेशरी-ग्वालदम मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण में लापरवाही पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई है। लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग उठाई है। प्रमुख प्रवीण पुरोहित, देवाल प्रमुख तेजपाल सिंह और नारायणबगड़ प्रमुख गणेश चंदोला ने कहा कि श्रीनंदा देवी राजजात के नाम पर इस सड़क के सुधारीकरण के लिए 24 करोड़ मिले लेकिन एक साल में केवल दस फीसदी काम हुआ है, जबकि आगामी 2027 के अगस्त-सितंबर माह में श्री नंदा राजजात होनी है। ग्रामीणों ने कहा कि अब विभाग और निर्माणदायी कंपनी मई-जून में लीपापोती और बरसात में आपदा का बहाना मिलने की आशंका जताई। ग्रामीण मोहन राम, उमेश कुमारी, हिमांशु पांडे और जीवन चंद्र ने निर्माणदायी कंपनी पर अवैध खनन और पहले से बनी सड़कों को नुकसान पहुंचाने की शिकायत की है। दूसरी ओर लोनिवि के अवर अभियंता श्रीजय कुमार ने बताया कि विभागीय स्तर पर संबंधित निर्माणदायी एजेंसी को नोटिस दिए गए हैं। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed