{"_id":"6b06dad8783bd7c8f10079aa","slug":"three-key-responsibilities-for-manvendra-gusain-at-the-district-headquarters-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-128069-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मानवेंद्र गुसाईं को जिला मुख्यालय की तीन अहम जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मानवेंद्र गुसाईं को जिला मुख्यालय की तीन अहम जिम्मेदारियां
Wed, 25 Nov 2026 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 25 Nov 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
गौचर। पुलिस चौकी इंचार्ज मानवेंद्र सिंह गुसाईं को जिला पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है। उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव सेल प्रभारी के साथ ही एएनटीएफ और नेटग्रिड प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। मानवेंद्र करीब चार वर्ष तक गौचर चौकी इंचार्ज रहे और संवेदनशील मामलों में दो बार यहां तैनात किए गए। उन्होंने नशा व ड्रग्स तस्करी पर रोक, खुफिया तंत्र मजबूत करने और जांच एजेंसियों को डेटा उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय कार्य किया। इन्हीं उपलब्धियों के आधार पर उन्हें यह विशेष जिम्मेदारी मिली है। उनके स्थान पर लंगासू चौकी इंचार्ज दिनेश पंवार को गौचर चौकी प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है। संवाद
ग्रामीणों और छात्रों को किया जागरूक
नंदासैंण। क्षेत्र में जनगणना अभियान के तहत ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। पंजीकरण कार्यक्रम भी चलाया गया। ग्राम पंचायत भटक्वाली में ग्राम पंचायत अधिकारी कुंवर सिंह नेगी ने ग्रामीणों की जनगणना की। उन्होंने जनगणना का महत्व और प्रक्रिया समझाई। ग्रामीणों से सहयोग की अपील भी की गई। राजकीय महाविद्यालय नंदासैंण में भी जागरूकता कार्यक्रम हुआ। राजस्व उपनिरीक्षक प्रमोद नेगी और तकनीकी सहायक मोहन रावत ने शिक्षकों व छात्रों को जानकारी दी। संवाद