Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Villagers protest as no trace is found of horse operator Pramod, missing for three months

Chamoli News: तीन माह से लापता घोड़ा संचालक प्रमोद का सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 27 Nov 2026 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 27 Nov 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest as no trace is found of horse operator Pramod, missing for three months
केदारनाथ घाटी में घोड़ा-खच्चर चलाने का करते थे काम, परिजनों ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। विकासखंड के सलूड़ डुंग्रा गांव निवासी प्रमोद सिंह रावत का तीन माह से कोई सुराग नहीं मिलने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने सड़क से लेकर तहसील तक करीब चार घंटे तक प्रदर्शन किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने पूर्वाह्न करीब 11 बजे ज्योतिर्मठ नगर की सड़कों से लेकर तहसील परिसर तक प्रदर्शन किया। तहसील में हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि प्रमोद की ढूंढने में पुलिस दिलचस्पी नहीं ले रही है। इसी के साथ ही आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह कुंवर, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, ग्राम प्रधान सुनीता देवी, प्रधान दीपक राणा, रीना देवी, अजीत कुंवर, विक्रम फरस्वाण, लक्ष्मण सिंह बुटोला, प्रदीप बिष्ट, दिगंबर बिष्ट आदि मौजूद रहे।
इंसेट-
पुलिस की जांच जारी
ज्योतिर्मठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट का कहना है कि यह मामला रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग का है। इसकी जांच चल रही है। लापता प्रमोद की ढूंढखोज की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

इंसेट-
यह है मामला-
घोड़ा संचालक प्रमोद के भाई मुकेश सिंह ने बताया कि प्रमोद केदारनाथ घाटी में घोड़ा-खच्चर चलाने का काम करते थे। उनके साथ नंदानगर के स्यारी बंगारी निवासी मदन सिंह भी काम करते थे। दोनों 26 अगस्त 2026 तक सोनप्रयाग में साथ थे। इसी दौरान खच्चर चोरी के एक मामले में सोनप्रयाग पुलिस ने मदन सिंह को गिरफ्तार किया था। परिजनों के अनुसार, चार से छह सितंबर तक प्रमोद साथी मदन सिंह के साथ उसके घर पर रहे थे। छह सितंबर को प्रमोद ने फोन पर अपनी पत्नी को बताया था कि उन्हें सुरेंद्र सिंह और मदन सिंह से खतरा है। उन्होंने आशंका जताई थी कि प्रमोद के साथ कुछ अनहोनी होने पर इन दोनों को पकड़ा जाए। इसके बाद से प्रमोद का मोबाइल बंद है और उनका कोई पता नहीं चल पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed