{"_id":"6b09783c42605df841037e64","slug":"14-buildings-to-be-demolished-soon-in-badrinath-under-the-master-plan-chamoli-news-c-47-1-sdrn1002-122152-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ में जल्द ध्वस्त होंगे 14 भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ में जल्द ध्वस्त होंगे 14 भवन
Fri, 27 Nov 2026 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 27 Nov 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
कपाट बंद होने और मौसम अनुकूल रहने से निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, 250 से अधिक श्रमिक जुटे
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य तेजी से चल रहे हैं। इसके तहत धाम में शेष 14 भवनों का जल्द ध्वस्तीकरण किया जाएगा। अभी तक 94 में से 80 भवन ध्वस्त किए जा चुके हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद इन दिनों आम लोगों और श्रद्धालुओं की आवाजाही नहीं हो रही है। साथ ही मौसम भी अनुकूल बना हुआ है। ऐसे में मास्टर प्लान के निर्माण कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। श्रमिकों को निर्माण सामग्री लाने-ले जाने में भी किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। इन दिनों धाम में रिवर फ्रंट सहित अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि धाम में 250 से अधिक श्रमिक मास्टर प्लान के कार्यों में जुटे हैं। शेष 14 भवनों का ध्वस्तीकरण जल्द किया जाएगा, जिससे मास्टर प्लान के कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा किया जा सके।