{"_id":"6afef17b5e91ed17110dad4c","slug":"dewal-36-dealers-did-not-receive-rations-for-two-months-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1013-127966-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवाल: 36 डीलरों को दो माह का नहीं मिला राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल: 36 डीलरों को दो माह का नहीं मिला राशन
Thu, 19 Nov 2026 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 19 Nov 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
देवाल। ऑनलाइन राशन वितरण में गड़बड़ी से ब्लॉक के 36 डीलरों को अक्तूबर-नवंबर का राशन नहीं मिला है। अब तक ब्लॉक को भारत सरकार से केवल 20 फीसदी राशन ही प्राप्त हुआ है।
डीलरों को मिली डिजिटल तराजू और पॉश मशीनें खराब हैं। कई गांवों में इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने से ऑनलाइन वितरण नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार को डीलर संघ की बैठक में डीलरों ने अक्तूबर-नवंबर का राशन, ऑफलाइन वितरण, खराब मशीनों की मरम्मत और ऑपरेटर व्यवस्था की मांग की। डीलरों ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर इस्तीफे की चेतावनी दी। पूर्ति निरीक्षक मनोहर फस्वार्ण ने बताया कि ऑनलाइन वितरण के हिसाब से ही राशन मिल रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि 36 डीलरों का दो माह का राशन भारत सरकार से नहीं आया है। अतिरिक्त आवंटन के लिए पत्र भेजा गया है। संवाद