{"_id":"6b09433e24dff7ef2008cc38","slug":"varanasi-police-commissioner-mohit-agarwal-transferred-kiran-s-appointed-as-new-police-commissioner-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी के पुलिस कमिश्नर का तबादला: मोहित अग्रवाल को प्रयागराज की जिम्मेदारी, किरण एस. संभालेंगे काशी की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी के पुलिस कमिश्नर का तबादला: मोहित अग्रवाल को प्रयागराज की जिम्मेदारी, किरण एस. संभालेंगे काशी की कमान
Fri, 27 Nov 2026 02:15 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:15 PM IST
सार
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल का ट्रांसफर हो गया है। उन्हें प्रयागराज का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले यूपी के कई आईपीएस अधिकारियों का फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और किरण एस.
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल का तबादला कर दिया है। अब वे प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त का पदभार संभालेंगे। उनकी जगह लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस. को वाराणसी का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी मोहित अग्रवाल, जो 1997 बैच के अधिकारी हैं, अब प्रयागराज में कानून व्यवस्था की कमान संभालेंगे। वहीं, 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी किरण एस. लखनऊ परिक्षेत्र से वाराणसी आकर यहां के पुलिस कमिश्नरेट का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
इस तबादले के साथ ही राज्य में कई अन्य आईपीएस अधिकारियों के भी स्थानांतरण किए गए हैं, जिसमें विभिन्न जिलों के पुलिस प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता और कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।
विज्ञापन
