{"_id":"6b0937e827d8dd657c0f5883","slug":"youth-attack-with-brick-on-mp-ramesh-chand-bind-vehicle-injuring-son-in-mirzapur-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: पूर्व सांसद की गाड़ी पर हमला, युवक ने ईंट से किया वार; इलाज कराकर लौट रहे बेटो को लगी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: पूर्व सांसद की गाड़ी पर हमला, युवक ने ईंट से किया वार; इलाज कराकर लौट रहे बेटो को लगी चोट
Fri, 27 Nov 2026 01:27 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 27 Nov 2026 01:27 PM IST
सार
बेटे का इलाज कराकर घर लौट रहे पूर्व सांसद की गाड़ी पर एक युवक ने ईंट से हमला कर दिया। गाड़ी का शीशा टूटने से सांसद का बेटा चोटिल हो गया। सांसद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पूर्व सांसद रमेश चंद बिंद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर में पूर्व सांसद रमेश चंद बिंद बृहस्पतिवार की रात पुत्र का इलाज करा कर घर लौट रहे थे। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ के पास गाड़ी पर एक युवक ने ईंट से हमला किया। जिसमें उनके पुत्र को चोट लगी। पूर्व सांसद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
पूर्व सांसद रमेश चंद्र बिंद ने बताया कि पुत्र राकेश बिंद को बृहस्पतिवार की रात पेट में दर्द था। उसे इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर आए। इलाज करा कर इटवा स्थित घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में बथुआ शीतला मंदिर तिराहा के पास गाड़ी रुकी। एक व्यक्ति आया उसने नमस्कार किया इसके बाद वह पीछे गया। शीतला मंदिर के पास से एक ईंट लेकर आया और गाड़ी पर फेंक कर मारा। इससे शीशा टूट गया और गाड़ी में बैठे पुत्र को चोट लग गई।
विज्ञापन
सांसद ने कहा पुत्र को लेकर दोबारा मंडलीय अस्पताल पहुंचे। मामले में उपचार कराकर कटरा कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि पूर्व सांसद की गाड़ी बथुआ के पास धीमी हुई तो शराब के नशे में एक युवक हिमांशु गुप्ता निवासी मंडी समिति ने ईंट से गाड़ी पर मारा। जिससे शीशा टूटने से उनके पुत्र को चोट लगी है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
