{"_id":"6afec4f8c5e9cfedd702981f","slug":"varanasi-no-relief-for-accused-in-rs-3-52-crore-fraud-case-anticipatory-bail-plea-rejected-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: 3.52 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में आरोपी को राहत नहीं, अग्रिम जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: 3.52 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में आरोपी को राहत नहीं, अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
Thu, 19 Nov 2026 03:14 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 19 Nov 2026 03:14 PM IST
सार
वाराणसी में 3.52 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में आरोपी को राहत नहीं मिली। कोर्ट ने अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी। मामले में मंडुवाडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : adobe stock
विस्तार
व्यापारी की फर्म के साथ धोखाधड़ी कर 3.52 करोड़ रुपये हड़पने के मामले में आरोपी को अदालत से राहत नहीं मिली। फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत ने मामले की गंभीरता को देख हरहुआ, बड़ागांव निवासी आरोपित चंद्रकांत की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। अभियोजन के अनुसार, वादी नितिन मित्तल ने मंडुवाडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने अपनी फर्म के सामान की आपूर्ति और बकाया रकम की वसूली के लिए प्रयागराज के नैनी निवासी अरविंद को नौकरी पर रखा था। अरविंद केशरी ने कथित तौर पर अन्य आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रची और कई दुकानदारों के नाम से फर्जी बिल तैयार किए। इनमें गलत जीएसटी नंबर डालकर कम कीमत पर सामान बेच दिया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि चंद्रकांत गुप्ता, रंजीत सिंह, युवराज सिंह और सत्येंद्र जायसवाल ने मिलीभगत से स्वदेशी कोनिया, संजय जायसवाल ट्रेडिंग, मेसर्स बजाज नमकीन, सीताराम राधेश्याम, सोनू किराना स्टोर, सुमन किराना स्टोर, धीरज किराना स्टोर, आर्मी कैंटीन सतावन, राहुल किराना स्टोर चोलापुर, ओम साईं ट्रेडर्स और बब्लू किराना ट्रेडिंग के नाम पर फर्म के कूटरचित बिलों से माल की बिक्री की। वादी का आरोप है कि माल की बिक्री से प्राप्त रकम फर्म के खाते में जमा नहीं की गई।
विज्ञापन
इस तरह आरोपियों ने कथित तौर पर 3.52 करोड़ का गबन कर फर्म को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। इसी मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए चंद्रकांत ने अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।
