Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Dev Deepawali 2026 in varanasi 25 IPS officers 50 PPS officers and 4,000 police will security arrangements

देव दीपावली: काशी में उमड़ेगा 15 लाख का जनसैलाब, 25 आईपीएस, 50 पीपीएस और 4000 पुलिसकर्मी संभालेंगे कमान

Thu, 19 Nov 2026 02:00 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 19 Nov 2026 02:00 PM IST
सार

वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। देव दीपावली में 15 लाख लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान 25 आईपीएस, 50 पीपीएस और 4000 पुलिसकर्मी कमान संभालेंगे। 

विज्ञापन
Dev Deepawali 2026 in varanasi 25 IPS officers 50 PPS officers and 4,000 police  will security arrangements
देव दीपावली 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देव दीपावली पर दुनिया भर से काशी में जुटने वाली 10 से 15 लाख की भीड़ को थामने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महाकुंभ, एयर शो की तर्ज पर भीड़ प्रबंधन, यातायात और सुरक्षा का खाका खींचा जा रहा है। 

विज्ञापन


25 आईपीएस, 50 पीपीएस और 4000 महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों, सीआरपीएफ, पीएसी व क्यूआरटी की टीमें भी मुस्तैद रहेंगी। गंगा घाटों पर 11 लाख दीप प्रज्ज्वलित होंगे। लेजर शो, गंगा आरती, आतिशबाजी, ड्रोन शो, गंगा महोत्सव सहित आकर्षक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त विजयेंद्र पांडियन, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बुधवार को गंगा घाटों का निरीक्षण किया। सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन व यातायात व्यवस्था की तैयारियों को परखा। वीवीआईपी अतिथियों का आगमन, श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संभावित भारी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, नौका संचालन, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घाट क्षेत्र व आसपास के संवेदनशील स्थलों को विभिन्न जोन व सेक्टरों में बांटकर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। रामनगर की ओर घाटों से देव दीपावली का विहंगम दृश्य दिखाई देने के तहत वहां भी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। क्यूआरटी एवं अन्य वटीमों को अलर्ट पर रखा जाएगा। 

नौका संचालन व जल सुरक्षा के विशेष प्रबंध
गंगा में नौका संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नावों पर निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने, लाइफ जैकेट का अनिवार्य उपयोग कराने व निर्धारित नियमों के अनुरूप नौका संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जल पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व गोताखोरों की सहायता से गंगा में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी बनाई जाएगी। मोटरबोट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों के माध्यम से गंगा में निगरानी की जाएगी।

यातायात प्रबंधन एवं पार्किंग व्यवस्था, दालमंडी में पहली बार होगी पार्किंग
पुलिस आयुक्त ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए विस्तृत यातायात डायवर्जन प्लान तैयार किया जा रहा है। प्रमुख मार्गों पर सुगम आवागमन के लिए आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन व यातायात प्रतिबंध लागू किए जाएंगे। देव दीपावली पर्व के दौरान निर्धारित व्यवस्था के तहत मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। शहर में आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। 

मल्टीलेवल पार्किंग का उपयोग तय करने के साथ ही दालमंडी की ओर विकसित हो रहे नए मार्ग पर भी पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। प्रमुख मार्गों, घाटों की ओर जाने वाले रास्तों व पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर यातायात का प्रभावी संचालन किया जाएगा। आमजन को यातायात डायवर्जन, पार्किंग एवं वैकल्पिक मार्गों की जानकारी पूर्व से मीडिया, सोशल मीडिया के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे लोगों को असुविधा न हो।

तकनीक आधारित निगरानी और आपातकालीन व्यवस्थाएं
पुलिस आयुक्त ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से घाटों और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम से भीड़ के दबाव और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जाएगी। अग्निशमन, चिकित्सा एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं के साथ समन्वय स्थापित कर संसाधनों की उपलब्धता की जाएगी। पुलिसकर्मियों को सॉफ्ट स्किल, व्यवहार कुशलता का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को विशेष सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि वे आमजन, श्रद्धालुओं, पर्यटकों के साथ शालीन, संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार करें। श्रद्धालुओं व पर्यटकों को सम्मानपूर्वक 'सर' व 'मैडम' कहकर संबोधित करें व उनकी समस्याओं का समाधान करें। पुलिसकर्मियों को सेवा, सुरक्षा एवं संवेदनशीलता के मूलमंत्र के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे शिकायतों में कमी आई है।
 
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि देव दीपावली के लिए विशेष तैयारियां है। गंगा घाटों पर 11 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाने के साथ लेजर शो, गंगा आरती, आतिशबाजी, ड्रोन शो एवं गंगा महोत्सव सहित विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम होंगे। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और प्रबंधन के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जा रही है। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय किरीट राठौर आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed