Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Harivansh hits back at Rahul Gandhi asks who in the Congress was in touch with the LTTE

वाराणसी: हरिवंश का राहुल गांधी पर पलटवार, पूछा- कांग्रेस में LTTE के संपर्क में कौन था?

Wed, 25 Nov 2026 06:21 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Wed, 25 Nov 2026 06:21 PM IST
सार

राहुल गांधी के राजीव गांधी की सुरक्षा हटाए जाने संबंधी आरोपों पर हरिवंश नारायण सिंह ने कांग्रेस में LTTE के संपर्कों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि राजीव गांधी को किसने भरोसा दिलाया था कि LTTE उनसे कोई शत्रुतापूर्ण गतिविधि नहीं करेगा। साथ ही पूरे मामले की जांच की मांग की।

विज्ञापन
Varanasi Harivansh hits back at Rahul Gandhi asks who in the Congress was in touch with the LTTE
हरिवंश नारायण सिंह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सुरक्षा हटाए जाने के आरोपों पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस पार्टी के भीतर कौन लोग लिट्टे (LTTE) के संपर्क में थे? किसने राजीव गांधी को भरोसा दिलाया था कि लिट्टे उनके खिलाफ कोई हिंसक गतिविधि नहीं करेगा? उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और देश की जनता को इसका जवाब मिलना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

राजीव गांधी को किसने दिलाया भरोसा?
हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि देश के सामने एक महत्वपूर्ण सवाल है कि कांग्रेस के भीतर कौन लोग लिट्टे के संपर्क में थे और किसने राजीव गांधी को भरोसा दिलाया था कि लिट्टे के साथ बातचीत हो चुकी है और वह कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि राजीव गांधी के करीबी लोगों में कौन ऐसे थे, जिन्होंने उन्हें भीड़ के बीच जाने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि सरकार सुरक्षा अलर्ट के नाम पर उनकी लोकप्रियता कम करने की कोशिश कर रही है।

जांच की मांग की
हरिवंश ने कहा कि उन लोगों की पहचान होनी चाहिए, जिन्होंने राजीव गांधी को इस तरह की सलाह दी थी। यदि इस मामले की जांच अब तक नहीं हुई है तो इसकी जांच कराई जानी चाहिए। देश की जनता को इस पूरे घटनाक्रम का जवाब मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed