Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Public distressed BJP policies Ashutosh Sinha says SP government 2027 is certain claims victory 400 seats

भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त: आशुतोष सिन्हा बोले- 2027 में सपा की सरकार तय, 400 सीटों पर जीत का दावा; टिप्स

Thu, 19 Nov 2026 05:44 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 19 Nov 2026 05:44 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं से लोग परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
Public distressed BJP policies Ashutosh Sinha says SP government 2027 is certain claims victory 400 seats
आशुतोष सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नव निर्वाचित वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा का बृहस्पतिवार का समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि के कैंप कार्यालय पर अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ।

विज्ञापन


आशुतोष सिन्हा ने अपनी जीत को समाजवादी पार्टी के सम्मान और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने इसे जनता के विश्वास की जीत भी कहा। उन्होंने मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने को अपनी प्राथमिकता कहा। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता उनकी नीतियों से त्रस्त है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अरविंद गिरि ने इस जीत को समाजवादी विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों का परिणाम बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। आशुतोष सिन्हा ने बलिया में चुनाव प्रभारी के रूप में अरविंद गिरि के संगठनात्मक योगदान की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य, प्रदेश सचिव रामाशंकर खरवार का भी स्वागत हुआ। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रामनाथ पटेल, रविंद्र नाथ यादव, जमाल आलम, सुभाष यादव, सर्वजीत यादव,धनजी यादव, बलराम यादव, हरिनाथ पासवान आदि आदि रहे।

एमएलसी बोले- विधानसभा चुनाव में सपा का लहराएगा परचम
जिला पंचायत के डाकबंगला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सपा के एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी 400 सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताती है। इसके बावजूद भाजपा ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ से सेक्टर स्तर तक संगठन मजबूत बनाने पर जोर दिया। मौके पर शमशाद बांसपारी, रुद्र प्रताप यादव, राजन कनौजिया, बब्बन यादव, आनंद यादव, पति, मास्टर इरशाद, सज्जन पासवान, भीम प्रसाद, वीरेंद्र रामपुरी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed