Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Over 50 eminent artists will give performances at Namo Ghat starting tomorrow and continuing for four days

नमो घाट पर सजेगा सुरों का महाकुंभ: चार दिनों तक 50 से ज्यादा दिग्गज देंगे प्रस्तुतियां, भव्य गंगा महोत्सव

Thu, 19 Nov 2026 03:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 19 Nov 2026 03:44 PM IST
सार

वाराणसी में कल से चार दिनों तक नमो घाट पर 50 से ज्यादा दिग्गज प्रस्तुतियां देंगे। भजनों की जुगलबंदी खास तौर पर युवा पीढ़ी और जेन-जी को भक्ति संगीत से जोड़ने के लिए तैयार की गई है।

विज्ञापन
Over 50 eminent artists will give performances at Namo Ghat starting tomorrow and continuing for four days
गंगा महोत्सव में नृत्य करतीं कलाकार। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में देव दीपावली से ठीक पहले शुक्रवार से 23 नवंबर तक चार दिवसीय गंगा महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। नमो घाट पर होने वाले इस सांस्कृतिक महाकुंभ में देशभर के 50 से अधिक नामचीन और स्थानीय कलाकार कुल 45 शानदार प्रस्तुतियों के जरिये काशी की कला और संस्कृति के रंग बिखेरेंगे। महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार की शाम सात बजे से दो मुख्य प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम की शुरुआत डमरू और शंख दल के मंगल वादन से होगी। 

विज्ञापन


इसके बाद भजन गायक राघव और प्राची ‘बैकस्टेज सिबलिंग्स’ के साथ ‘काशी भजन क्लबिंग : एक संध्या सुरों और बीट्स के नाम’ पेश करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक बीट्स और आधुनिक लाइट्स के साथ भजनों की यह जुगलबंदी खास तौर पर युवा पीढ़ी और जेन-जी को भक्ति संगीत से जोड़ने के लिए तैयार की गई है।
विज्ञापन


दूसरे दिन होंगी 16 प्रस्तुतियां 
21 नवंबर को मंच पर सबसे ज्यादा 16 विविध प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। इनमें 18 से अधिक कलाकार हिस्सा लेंगे। इस दिन शास्त्रीय, लोक और सुगम गायन की कुल 10 प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें अमलेश शुक्ला, आस्था शुक्ला, पं. जयंत खोत, डॉ. ऋषि मिश्र और वर्षा तिवारी जैसे कलाकार शामिल हैं। नृत्य के शौकीनों के लिए सौरभ-गौरव मिश्र, सोनी सेठ, अदिति शर्मा और वर्षा मिश्रा की 4 कथक प्रस्तुतियां होंगी। इसके अलावा नीरज मिश्र के त्रिशूल बैंड का समूह वादन और अंत में नीलेश व निकेश कुमार मलिक का भजन गायन मुख्य आकर्षण रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन कल्पना पटवारी का लोकगीत और 15 कार्यक्रम
22 नवंबर को नमो घाट पर कुल 15 प्रस्तुतियां होंगी। इस दिन की सबसे बड़ी स्टार प्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना पटवारी होंगी, जो भोजपुरी और लोकगीतों से समां बांधेंगी। उनके अलावा सरिता सेठ, डॉ. जान्हवी पाण्डेय और रंजना राय के लोकगीत तथा पं. अनूप मिश्र व आर्यन मिश्र का शास्त्रीय युगल गायन होगा। मंच पर कथक और ब्रज लोकनृत्य की 4 प्रस्तुतियों के साथ अवंतिका महाराज का तबला वादन और अंशुमान महाराज का काशी रस वाद्य वृंद भी दर्शकों को मुग्ध करेगा।
 
अंतिम दिन पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र और कुमार सत्यम बिखेरेंगे जलवा
महोत्सव के समापन यानी 23 नवंबर को 12 भव्य प्रस्तुतियां होंगी। इस दिन पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र की ताल वाद्य कचहरी और भजन-गजल गायक कुमार सत्यम की प्रस्तुति खास आकर्षण रहेगी। इसके साथ ही भरतनाट्यम, कथक और ओडिसी नृत्य की 4 मनमोहक प्रस्तुतियां तथा शास्त्रीय व लोक गायन के 6 कार्यक्रम होंगे। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को भी इस बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed