Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fog slows down traffic Drivers forced keep vehicle lights during day sun fails commuters face difficulties

कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार: दिन में भी लाइट जलाकर चलने को विवश हुए चालक, सुबह नौ बजे तक नहीं निकला सूर्य

Thu, 19 Nov 2026 05:28 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 19 Nov 2026 05:28 PM IST
सार

रानी की सराय क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। शंकरपुर चेकपोस्ट से शाहगंज मार्ग पर दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 21-22 नवंबर को पूर्वांचल में हल्की से मध्यम बारिश के बाद तापमान में गिरावट संभव है।

विज्ञापन
Fog slows down traffic Drivers forced keep vehicle lights during day sun fails commuters face difficulties
सुबह छाया घना कोहरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रानी की सराय क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी। सुबह से ही सड़कों पर कोहरे की घनी चादर छाई रही। शंकरपुर चेकपोस्ट से शाहगंज जाने वाले मार्ग पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। सड़क पर कुछ दूरी तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इसके चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

विज्ञापन


सुबह नौ बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। कोहरे और ठंड के कारण सुबह की दिनचर्या भी प्रभावित रही। कामकाज के लिए घरों से निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर पैदल चलने वाले लोग भी वाहन आने-जाने के दौरान विशेष सतर्कता बरतते नजर आए। कम दृश्यता के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी रही।

विज्ञापन

वाहन चलाते समय बरतें सावधानी
कोहरे में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। हेडलाइट की लो-बीम का प्रयोग करें और फॉग लाइट जलाकर रखें। आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। अचानक ब्रेक लगाने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बचें। सड़क पर लेन बदलते समय इंडिकेटर का इस्तेमाल करें। अनावश्यक ओवरटेक करने से बचें। यदि दृश्यता बहुत कम हो तो वाहन को सड़क से हटाकर किसी सुरक्षित स्थान पर रोक देना बेहतर है।

विज्ञापन

तापमान में उतार-चढ़ाव से बदलेगा मौसम
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद ठंडी और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं जोर पकड़ेंगी। पिछले 72 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में तीन से छह डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे पहुंचने और नमी घटने के कारण सुबह के कोहरे के घनत्व में प्रभावी गिरावट आएगी। इससे घने कोहरे से राहत मिलने की संभावना है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अकवान' के प्रभाव से 20 नवंबर से हवा की दिशा में बदलाव हो सकता है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में फिर से चार से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed