Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Ashish Tiwari appointed DIG; he has previously served as the district's SSP

सहारनपुर: डीआईजी बने आशीष तिवारी, पूर्व में भी रह चुके हैं जिले के एसएसपी, अभिषेक सिंह को भेजा आगरा

Fri, 27 Nov 2026 05:58 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 27 Nov 2026 05:58 PM IST
सार

आशीष तिवारी करीब नौ महीने बाद ही सहारनपुर लौट आए हैं। वह यहां एसएसपी थे, पदोन्नति होने पर डीआईजी तकनीकी सेवाएं लखनऊ बनाया गया था। वहीं अभिषेक सिंह करीब डेढ़ साल तक जिले में रहे।

विज्ञापन
Saharanpur: Ashish Tiwari appointed DIG; he has previously served as the district's SSP
डीआईजी आशीष तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले शासन ने आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। लखनऊ में डीआईजी तकनीकी सेवाएं के पद पर कार्यरत आशीष तिवारी को सहारनपुर मंडल का डीआईजी बनाया है। वहीं, वर्तमान डीआईजी अभिषेक सिंह का तबादला आगरा किया गया है।
विज्ञापन

 

आशीष तिवारी इससे पहले जिले में एसएसपी रह चुके हैं। उन्होंने जून 2025 को सहारनपुर में एसएसपी के रूप में कार्यभार संभाला था। सात महीने से अधिक समय तक जिले की कमान संभाली थी। इसके बाद फरवरी 2026 में पदोन्नति मिलने पर उन्हें डीआईजी तकनीकी सेवाएं लखनऊ भेज दिया गया था। उनके स्थान पर अभिनंदन सिंह को सहारनपुर का नया एसएसपी बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब करीब 296 दिन बाद आशीष तिवारी की वापसी हो रही है। करीब नौ महीने बाद वह एक बार फिर उसी पुलिस परिक्षेत्र में नई जिम्मेदारी संभालेंगे, जहां पहले एसएसपी के तौर पर काम कर चुके हैं। 
डीआईजी के रूप में उनकी दूसरी पाली में सहारनपुर के साथ मुजफ्फरनगर और शामली जिले भी उनके कार्यक्षेत्र में रहेंगे। वहीं, सहारनपुर परिक्षेत्र के मौजूदा डीआईजी अभिषेक सिंह को आगरा भेजा गया है। अभिषेक सिंह को मई 2025 में सहारनपुर परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया था।

ये भी देखें...
सहारनपुर: शोरूम से 30 लाख की चांदी गायब, खाने के थैले में रख भेज दी घर, कर्मचारी व उसकी पत्नी-बेटी पर रिपोर्ट

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed