Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gang selling counterfeit medicines in packaging of well-known brands busted; three arrested

काला कारोबार: नामी कंपनियों की पैकिंग में नकली दवाएं बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना आसिफ समेत तीन पकड़े

Fri, 20 Nov 2026 02:03 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 20 Nov 2026 02:03 PM IST
सार

नामी कंपनियों की पैकिंग में नकली दवाइयां बेचने वाले गिरोह के सरगना आसिफ समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह दूसरे राज्यों में टैबलेट और कैप्सूल तैयार कराकर नामी कंपनियों के नाम से पैकिंग करता था। इसके बाद मेडिकल स्टोर व दवा एजेंसियों के जरिये कई जिलों में सप्लाई करता था।  

विज्ञापन
Gang selling counterfeit medicines in packaging of well-known brands busted; three arrested
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

नामी कंपनियों की पैकिंग में नकली दवाइयां बेचने वाले गिरोह के सरगना आसिफ और उसके दो साथी शिवम कुमार और रविंद्र सिंह को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आसिफ के भाई वासिफ को दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

विज्ञापन


वहीं फरार चल रहा अमित कुमार अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि रविवार की रात खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निरीक्षक उमेश कुमार भारती ने सिविल लाइंस थाने में नवीन नगर निवासी अमित कुमार, भोजपुर के बहेड़ी निवासी आसिफ और उसके वासिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने बताया था कि आरोपी चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश के बद्दी, सोलन और उत्तराखंड के काशीपुर में टैबलेट और कैप्सूल तैयार कराते थे। इसके बाद इन कैप्सूल और टैबलेट को नामी कंपनियों के नाम की पैकिंग कराने के बाद उन्हें अमरोहा, मुरादाबाद समेत आस-पड़ोस के जिलों में मेडिकल स्टोर और दवा एजेंसी के जरिये बिकवा देते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरोहा में एक मेडिकल से दवाइयों के सैंपल लेकर जांच कराई गई तो पता चला कि दवाइयां नकली हैं। इसके बाद टीम कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए इस गिरोह तक पहुंच गई थी। 17 नवंबर को पुलिस ने आरोपी वासिफ को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था।

वासिफ से पूछताछ में मिलने इनपुट के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को भोजपुर के बहेड़ी निवासी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूछताछ के आधार ही अमरोहा के नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के हादीपुर निवासी रविंद्र सिंह और शिवम कुमार को गिरफ्तार किया गया है।


एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी रविंद्र और शिवम ने आरोपी आसिफ की फर्म खुलवाने में मदद की थी। इसके अलावा दूसरे प्रदेशों में नकली दवाइयां बनवाने और सप्लाई कराने में मदद कराते थे। इस मामले में फरार चल रहे आसिफ के साथी अमित की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed