Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Azam arrives in Lucknow; comments on alliance: "This is decision for seniors; they will decide

आजम के लखनऊ पहुंचते ही सियासी हलचल तेज: गठबंधन पर बोले- यह बड़ों का फैसला, बड़े ही आपस में तय कर लेंगे

Thu, 26 Nov 2026 11:58 AM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 26 Nov 2026 11:58 AM IST
सार

जेल से रिहाई के बाद आजम खां लखनऊ रवाना हो गए। संविधान दिवस पर सपा के घोषणा पत्र जारी करने के कार्यक्रम में उनकी संभावित मौजूदगी को पार्टी के सियासी समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। गठबंधन और टिकट बंटवारे पर सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि यह बड़ों का फैसला है, बड़े ही आपस में तय कर लेंगे। 

विज्ञापन
Azam arrives in Lucknow; comments on alliance: "This is decision for seniors; they will decide
रामपुर से लखनऊ पहुंचे आजम खां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जेल से रिहाई के बाद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां बुधवार शाम लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उनकी लखनऊ रवानगी से प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा हो गई है। संविधान दिवस पर सपा के घोषणा पत्र जारी करने के प्रस्तावित कार्यक्रम में उनकी संभावित मौजूदगी को पार्टी के भीतर पुराने सियासी समीकरणों के फिर से सक्रिय होने के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


लखनऊ रवाना होने से पहले रामपुर में समर्थकों और नेताओं से मुलाकात के दौरान आजम खां का अंदाज सधा हुआ नजर आया। जब मीडिया ने उनसे घोषणा पत्र और एक दिन पहले घोषित पांच सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस पर अब लखनऊ जाकर ही बात होगी।
विज्ञापन

लखनऊ रवाना होने से पहले उन्होंने पार्टी नेताओं और समर्थकों से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया ने उनसे लखनऊ जाने और पार्टी के सियासी फैसलों को लेकर कई सवाल किए। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा गठबंधन को लेकर दिए गए उनके बयान की रही। आजम खां ने कहा, यह बड़ों का फैसला है, बड़ों पर ही छोड़ देना चाहिए।

विज्ञापन

बड़े ही आपस में तय कर लेंगे। सियासी जानकारों के मुताबिक, आजम खां का यह बयान अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा जताने के साथ-साथ खुद को किसी भी विवाद से दूर रखने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय बाद लखनऊ में आजम खां की मौजूदगी को पार्टी के मुस्लिम वोट बैंक को साधने के संदेश से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

वहीं, टिकट बंटवारे और गठबंधन की दिशा तय करने में उनकी भूमिका पर भी निगाहें रहेंगी। घोषणा पत्र जारी होने के कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी और पार्टी के आगामी सियासी घटनाक्रम को लेकर अब लखनऊ पर निगाहें रहेंगी।

विज्ञापन

टिकटों पर आजम-अखिलेश में हो सकता है मंथन, दावेदारों की बढ़ी धड़कनें
विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सपा में टिकटों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जेल से रिहाई के बाद बृहस्पतिवार को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खां के बीच प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन होने की संभावना है। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मुरादाबाद मंडल की सीटों पर आजम खां की राय अहम हो सकती है।

इन क्षेत्रों में आजम खां की राजनीतिक पकड़ और स्थानीय नेताओं के बीच उनके प्रभाव को देखते हुए टिकट चयन में उनकी राय महत्वपूर्ण हो सकती है। हालांकि, अखिलेश यादव के साथ टिकटों को लेकर किसी औपचारिक बैठक की पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed