Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Man Arrested in Rajasthan for Running Fake Social Media Accounts in Ankit Baliyan Murder Case

अंकित बालियान हत्याकांड: फर्जी आईडी से सत्यम का नाम इस्तेमाल, बिहार के युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2026 04:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 27 Nov 2026 04:21 PM IST
सार

अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित सत्यम कादियान के नाम से फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी चलाने के आरोप में बिहार के अंकित यादव को श्रीगंगानगर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मोबाइल बरामद किया है।

विज्ञापन
Man Arrested in Rajasthan for Running Fake Social Media Accounts in Ankit Baliyan Murder Case
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित एक लाख रुपये के इनामी शूटर सत्यम कादियान के नाम से फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी चलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इन आईडी पर सत्यम के पुराने वीडियो और फोटो पोस्ट कर व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ा रहा था। बिहार के मधेपुरा जिले के गांव रतनपुरा निवासी अंकित यादव को राजस्थान के श्रीगंगानगर से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से आईडी संचालित करने में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

विज्ञापन


व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बनाई फर्जी आईडी
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह और एएसपी सुमित ने बताया कि 26 अगस्त को गायक अंकित बालियान की हत्या हुई थी। हत्याकांड में शामिल आरोपियों के नाम और फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे थे। इन पोस्ट पर मिल रहे व्यूज देखकर अंकित यादव ने भी सत्यम कादियान के नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी इन आईडी पर सत्यम के पुराने वीडियो और फोटो पोस्ट करने लगा। आईडी संचालित करने के लिए उसने अपने दादा और पिता के नाम से लिए गए मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह प्लास्टर करने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उप मुख्यमंत्री का तंज: बोले- 2047 तक यूपी-दिल्ली में राहुल-अखिलेश की जगह नहीं, सिर्फ सैफई के प्रधान बनने लायक

हत्याकांड में अब तक 17 आरोपी प्रकाश में
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अंकित बालियान हत्याकांड में अब तक 17 आरोपी प्रकाश में आए हैं। दो मुख्य शूटर सुमित और मोहित 31 अगस्त को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। सत्यम कादियान, आर्यन संधू और एक लाख रुपये का इनामी भोलू अभी वांछित हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी और सर्विलांस की टीमें प्रयास कर रही हैं।

पांच आरोपी तिहाड़, एक करनाल जेल में बंद
पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड के पांच आरोपी तिहाड़ और एक आरोपी करनाल जेल में बंद है। उनकी पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए न्यायालय में पैरवी की जा रही है। कनाडा में रह रहे दो आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें भारत लाने के लिए प्रत्यर्पण के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने बिना सत्यापन पोस्ट साझा न करने की अपील की
एसपी ने लोगों से अपील की कि आपराधिक घटनाओं से जुड़ी पोस्ट और वीडियो बिना सत्यापन के साझा न करें। उन्होंने कहा कि भ्रामक सामग्री से अफवाह फैल सकती है। सही जानकारी के लिए पुलिस के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed