Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dev Uthani Ekadashi 2026: Tulsi-Shaligram Wedding Marks Beginning of Auspicious Ceremonies in Meerut

मेरठ: देवप्रबोधिनी एकादशी आज, तुलसी-शालिग्राम विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक कार्य; 21 को वैष्णव व्रत

Fri, 20 Nov 2026 01:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 20 Nov 2026 01:54 PM IST
सार

मेरठ में 20 नवंबर को देवप्रबोधिनी एकादशी मनाई जाएगी। स्मार्त श्रद्धालु आज व्रत रखेंगे, जबकि वैष्णव संप्रदाय की परंपरा के अनुसार 21 नवंबर को व्रत होगा। तुलसी-शालिग्राम विवाह के साथ मांगलिक कार्य शुरू होंगे।

विज्ञापन
Dev Uthani Ekadashi 2026: Tulsi-Shaligram Wedding Marks Beginning of Auspicious Ceremonies in Meerut
देवउठनी एकादशी 2026 - फोटो : AI

विस्तार

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देवप्रबोधिनी एकादशी आज मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, 119 दिन की योगनिद्रा के बाद भगवान श्रीहरि विष्णु को विधि-विधान से जगाया जाएगा। इसके साथ ही चातुर्मास का समापन होगा और विवाह, गृह प्रवेश सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इस अवसर पर घरों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। शाम को तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह भी कराया जाएगा।

विज्ञापन


इस बार देवप्रबोधिनी एकादशी की तिथि को लेकर स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय की परंपराओं के अनुसार 20 और 21 नवंबर को व्रत की तिथि बताई गई है। 20 नवंबर को स्मार्त संप्रदाय यानी गृहस्थ श्रद्धालु व्रत रखेंगे, जबकि वैष्णव संप्रदाय के श्रद्धालुओं के लिए 21 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादियों में बदला ट्रेंड: छोटी बरात, गिने-चुने मेहमान और बड़े रिसेप्शन;आज से शुरू होगा सहालग; गूंजेंगी शहनाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन

चातुर्मास समाप्त, फिर शुरू होंगे शुभ आयोजन
ज्योतिषाचार्य विनोद त्यागी ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद चार महीने तक चातुर्मास रहता है। इस अवधि में विवाह, मुंडन और अन्य मांगलिक आयोजन नहीं किए जाते।

कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु के जागने के साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है। इसे शुभ कार्यों की दोबारा शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इसी दिन से विवाह समारोह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक आयोजनों का सिलसिला शुरू होता है।

इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि इस वर्ष कार्तिक शुक्ल एकादशी की वैष्णव तिथि का क्षय होने के कारण धर्मशास्त्रीय निर्णय के अनुसार स्मार्त और वैष्णव दोनों संप्रदायों के श्रद्धालुओं के लिए 20 नवंबर को व्रत करना उचित बताया गया है। हालांकि, परंपरा के अनुसार स्मार्त श्रद्धालुओं के लिए 20 नवंबर और वैष्णव श्रद्धालुओं के लिए 21 नवंबर की तिथि निर्धारित है। उन्होंने कहा कि व्रत की तिथि और पारण का निर्णय शास्त्रीय नियमों के अनुसार करना महत्वपूर्ण है।

तुलसी-शालिग्राम विवाह की विशेष परंपरा
आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि देवप्रबोधिनी एकादशी पर तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह कराने की विशेष परंपरा है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का तुलसी माता के साथ विवाह कराने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

तुलसी-शालिग्राम विवाह को विवाह के शुभ मुहूर्तों की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। इस अवसर पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी और तुलसी की विशेष पूजा की जाती है। श्रद्धालु व्रत रखकर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।

इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा
आचार्य कौशल वत्स के अनुसार, एकादशी के दिन सुबह स्नान के बाद घर के आंगन या पूजा स्थल पर चौक बनाकर भगवान विष्णु के चरण चिह्न बनाए जाते हैं। इसके बाद उन्हें पीले वस्त्र अर्पित किए जाते हैं। शंख और घंटियां बजाकर भगवान विष्णु को योगनिद्रा से जगाने की परंपरा है।

पूजा के दौरान तिलक, श्रीफल और मिठाई अर्पित कर आरती की जाती है। शाम को गोधूलि बेला में तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराया जाता है। घरों और मंदिरों में दीपक जलाकर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। श्रद्धालु भगवान विष्णु से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed