Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Bamboo Sticks in High Demand at Markandey Rishi Fair, Prices Start at Rs 50

यूपी: मार्कंडेय ऋषि मेले में लाठियों का बाजार, 50 रुपये से 350 तक है कीमत; जानें क्यों खरीदते हैं लोग

Tue, 24 Nov 2026 02:22 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 24 Nov 2026 02:22 PM IST
सार

मैनपुरी के मार्कंडेय ऋषि आश्रम मेले में बांस की लाठियों की खूब बिक्री हो रही है। यहां पांच से 20 फीट तक की लाठियां 50 से 350 रुपये तक में उपलब्ध हैं। इनका इस्तेमाल बुजुर्ग चलने के सहारे और पशुपालक जानवरों को चराने के लिए कर रहे हैं। आसपास के जिलों से भी लोग इन्हें खरीदने पहुंच रहे हैं।

 

विज्ञापन
Bamboo Sticks in High Demand at Markandey Rishi Fair, Prices Start at Rs 50
मार्कंडेय ऋषि मेले में लाठियों का बाजार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आमतौर पर लाठी-डंडों का नाम सुनते ही लोगों के मन में लड़ाई-झगड़े और संघर्ष की तस्वीर उभरती है, लेकिन क्षेत्र के मार्कंडेय ऋषि आश्रम पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगे मेले में इन दिनों लाठी-डंडों की खूब चर्चा है। यहां बिकने वाली लाठियां किसी विवाद का हिस्सा बनने के बजाय बुजुर्गों का सहारा और पशुपालकों के लिए उपयोगी साधन बन रही हैं।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा के मेले में जहां हजारों श्रद्धालु मार्कंडेय ऋषि आश्रम स्थित कुंड में स्नान कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं, वहीं मेले में लगी लाठी-डंडों की दुकान पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। दुकानदार कमलेश अनुसार, यहां मिलने वाली बांस की लाठियां अपनी मजबूती और गुणवत्ता के लिए जानी जाती हैं। यही वजह है कि आसपास के जिलों से भी लोग इन्हें खरीदने पहुंचते हैं।
विज्ञापन




दुकान पर पांच फीट से लेकर करीब 20 फीट तक की लाठियां उपलब्ध हैं। इनका इस्तेमाल बुजुर्ग चलने-फिरने के दौरान सहारे के लिए करते हैं, जबकि भेड़-बकरी और अन्य पशुओं को चराने वाले लोग इन्हें हांकने के लिए उपयोग में लाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लाठी पशुपालकों के लिए एक जरूरी साधन बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार ने बताया कि लाठियों की कीमत 50 रुपये से लेकर 350 रुपये तक है। लंबाई और आकार के अनुसार इनके दाम अलग-अलग हैं। मेले में खान-पान और अन्य घरेलू सामानों की दुकानों के साथ इन लाठियों की भी खूब बिक्री हो रही है। ग्रामीण परिवेश में आज भी उपयोगी बनी लाठियां मेले में आने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed