{"_id":"6afff8742f3314151b07547c","slug":"police-officer-injured-after-coming-into-contact-with-banned-kite-string-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर: प्रतिबंध के बावजूद जानलेवा मांझे का कहर, पुलिसकर्मी की गर्दन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर: प्रतिबंध के बावजूद जानलेवा मांझे का कहर, पुलिसकर्मी की गर्दन जख्मी
Fri, 20 Nov 2026 01:06 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:06 PM IST
सार
नीमगांव थाने में कार्यरत 30 वर्षीय सिपाही उमेश सागर की इन दिनों जिला मुख्यालय पर सीआर के तहत ड्यूटी लगी हुई है। देर शाम वह सब्जी खरीदने के लिए निकले थे। इसी दौरान अचानक हवा में लटक रहा चाइनीज मांझा उनके गले में उलझ गया।
विज्ञापन
मांझे से गला कटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में प्रतिबंधित सिंथेटिक मांझे का इस्तेमाल लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है। अब इसकी चपेट में पुलिस विभाग का एक जवान आ गया। मिश्राना चौकी क्षेत्र में रास्ते से गुजर रहे सिपाही के गले में पतंग का धारदार मांझा फंस गया, जिससे उनकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया।
विज्ञापन
नीमगांव थाने में कार्यरत 30 वर्षीय सिपाही उमेश सागर की इन दिनों जिला मुख्यालय पर सीआर के तहत ड्यूटी लगी हुई है। देर शाम वह सब्जी खरीदने के लिए निकले थे। इसी दौरान अचानक हवा में लटक रहा चाइनीज मांझा उनके गले में उलझ गया। धार इतनी तेज थी कि गर्दन कट गई और वह लहूलुहान हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया।
विज्ञापन
इस घटना ने शहर में प्रतिबंधित मांझे की उपलब्धता को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। रोक के बावजूद इसकी बिक्री और इस्तेमाल जारी रहने से राहगीरों की सुरक्षा खतरे में है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वाले लोग भी इसकी चपेट में आकर चोटिल हो रहे हैं। इसके बाद भी इस खतरनाक मांझे की बिक्री रोकने के लिए सख्त निगरानी और कार्रवाई की जरूरत बनी हुई है।
विज्ञापन
