{"_id":"6afc84e0642d4826d406e1a6","slug":"kanpur-massive-fire-breaks-out-at-a-chemical-factory-behind-kit-college-2026-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर की इंक फैक्टरी में भीषण आग: 20 से ज्यादा केमिकल ड्रमों के धमाकों से दहला रूमा, आग की लपटें देख सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर की इंक फैक्टरी में भीषण आग: 20 से ज्यादा केमिकल ड्रमों के धमाकों से दहला रूमा, आग की लपटें देख सहमे लोग
Wed, 18 Nov 2026 12:27 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 18 Nov 2026 12:27 AM IST
सार
Kanpur News: भीषण आग से इलाके में हड़कंप मच गया। एक किमी का इलाका खाली कराया गया। गांवों और हॉस्टल से लोगों को निकाला गया। आग से करोड़ों के नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन
इंक फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराजपुर के रूमा यूपीएसआईडीसी स्थित इंक फैक्टरी में मंगलवार रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि फैक्टरी में रखे 20 से अधिक केमिकल ड्रम एक के बाद एक तेज धमाकों के साथ फटने लगे। धमाकों की आवाज से आसपास के गांव दहल उठे और लोगों में अफरातफरी मच गई। करीब 100 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं, जबकि काले धुएं का गुबार तीन किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस-प्रशासन ने फैक्टरी के एक किलोमीटर के दायरे को खाली करा लिया। आसपास के गांवों से लोगों को बाहर निकाला गया, वहीं पास स्थित केआईटी के हॉस्टल को भी खाली करा दिया गया। आसपास की फैक्टरियों में काम बंद कराकर कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। दमकल की दो दर्जन से अधिक गाड़ियां, एसडीआरएफ और पीएसी की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं। रात 12 बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। फैक्टरी में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है।
रूमा औद्योगिक क्षेत्र में निकोलस पिगमेंट्स एंड इंक्स नाम से संचालित फैक्टरी में प्रिंटिंग प्रेस में इस्तेमाल होने वाली इंक और चमड़े की फिनिशिंग में काम आने वाले केमिकल बनाए जाते हैं। फैक्टरी के मालिक रवींद्र देव वर्थ और डायरेक्टर अनुराधा हैं। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे अचानक फैक्टरी से धुएं का गुबार उठना शुरू हुआ। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें इतनी ऊंची उठने लगीं कि दूर-दराज के इलाकों से भी दिखाई देने लगीं। आग की तपिश से फैक्टरी में रखे केमिकल के ड्रम गर्म होकर एक के बाद एक फटने लगे। तेज धमाकों से पूरा इलाका गूंज उठा। आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर भगदड़ जैसे हालात बन गए।सूचना पर करीब आधे घंटे में दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। आग की भयावहता देखते हुए जिले के अलग-अलग अग्निशमन केंद्रों से अतिरिक्त वाहन बुलाए गए।

दमकलकर्मियों ने चारों तरफ से घेरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन केमिकल ड्रमों में लगातार हो रहे धमाकों और जहरीली गंध के कारण राहत कार्य में मुश्किलें आने लगीं। ब्रीदिंग सेट पहनने के बावजूद दमकलकर्मी फैक्टरी के भीतर दाखिल नहीं हो पा रहे थे। रात तक दो दर्जन से अधिक दमकल वाहन आग बुझाने में जुटे थे। सूचना पर महाराजपुर, नरवल और चकेरी समेत पूरे सर्किल का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सीएफओ दीपक शर्मा ने घटनास्थल पहुंचकर मोर्चा संभाला। रात करीब 10 बजे एडीसीपी शिवा सिंह और डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता भी पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। करीब 10:05 बजे एसडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला। एहतियात के तौर पर पीएसी की एक प्लाटून भी तैनात कर दी गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी देर रात तक मौके पर डटे रहे। रात 12 बजे तक आग बुझाने का प्रयास जारी था, लेकिन लपटें थमने का नाम नहीं ले रही थीं।
विज्ञापन
इंक फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी में केमिकल होने और लगातार धमाकों के चलते पुलिस-प्रशासन ने आसपास के इलाके को खाली कराने का फैसला लिया। फैक्टरी से करीब एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। आसपास के गांवों में भी पुलिस ने लोगों को घरों से बाहर निकलवाया। फैक्टरी के पास स्थित केआईटी के हॉस्टल को खाली करा लिया गया। आसपास की फैक्टरियों में काम रुकवाकर कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। आग बुझाने के दौरान केमिकल की तेज गंध फैलने पर घटनास्थल के पास मौजूद लोगों को भी करीब 100 मीटर दूर कर दिया गया। पुलिस ने पूरे इलाके में आवाजाही रोक दी, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में कोई बाधा न आए।
इंक फैक्टरी में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
छतों पर चढ़कर बनाते रहे आग के वीडियो
फैक्टरी में आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। बड़ी संख्या में लोग घरों और आसपास की इमारतों की छतों पर चढ़ गए। कोई मोबाइल से आग का वीडियो बनाने लगा तो कोई धमाकों के बीच उठती लपटों को देखकर सहम गया। देखते ही देखते अग्निकांड के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। पुलिस लगातार लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत देती रही। भीड़ जुटने से बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने लोगों को पीछे हटाया।