Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Ursula Hospital medicines are prescribed from outside source and 12000 rupees were demanded for surgery

कानपुर: उर्सला में बाहर की लिख रहे दवा, सर्जरी के नाम पर मांगे 12 हजार, अधीक्षक बोले- कमेटी बनाकर करेंगे जांच

Wed, 18 Nov 2026 10:13 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 18 Nov 2026 10:13 AM IST
सार

Kanpur News: उर्सला अस्पताल में मरीजों से अवैध वसूली और बाहर की दवाएं लिखे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। अमर उजाला की पड़ताल में पता चला कि मरीजों से सर्जरी के नाम पर 12 हजार रुपये और मरहम-पट्टी के भी पैसे मांगे जा रहे हैं, जिस पर चिकित्सा अधीक्षक ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Ursula Hospital medicines are prescribed from outside source and 12000 rupees were demanded for surgery
रोगी भोलेशंकर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के उर्सला अस्पताल में मरीजों की परेशानी कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। अस्पताल में ओपीडी से लेकर भर्ती मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं। वहीं, अमर उजाला की पड़ताल में सर्जरी के नाम पर 12 हजार रुपये मांगे जाने का मामला भी सामने आया है। यहां रोगियों ने बताया कि मरहम पट्टी के भी रुपये मांगे जा रहे हैं।

विज्ञापन

एक महिला तीमारदार ने मंगलवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र तिवारी से सर्जरी करने के नाम पर 12 हजार रुपये मांगे जाने की शिकायत की। आरोप लगाया कि अस्पताल में भर्ती रोगी भोलेशंकर के पेट में पानी भर गया है। सोमवार को भर्ती कराया था। उन्हें तेज दर्द हो रहा है। अब तक बाहर से दो हजार रुपये की दवाइयां खरीद चुके हैं।

विज्ञापन

हमें नहीं पता कि वह डॉक्टर थी या स्टाफ
मंगलवार सुबह एक महिला आई। हमें नहीं पता कि वह डॉक्टर थी या स्टाफ। उसने हमसे कहा कि 10 से 12 हजार रुपये का इंतजाम करिए, खर्च लगेगा। इस पर डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने आश्वासन दिया कि सर्जरी निशुल्क होगी और रुपये मांगने वाली महिला के बारे में पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

तीन दिन की साढ़े चार साै रुपये की दवा खरीदी
बिल्हौर के वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बेटी को पेट दर्द और बुखार है। डाॅक्टर ने देखने के बाद बाहर की दवा लिख दी। पिछली बार भी बाहर की दवा लिख दी थी। वहीं, शुक्लागंज की रोशनी ने बताया कि मेरा हाथ टूट गया है। अस्पताल में बाहर से दवाइयां मंगाई जा रही हैं। तीन दिन की दवा साढ़े चार सौ रुपये की खरीदी हैं।

विज्ञापन

15 हजार रुपये हो चुके खर्च
हमीरपुर के संतोष ने बताया कि मेरे पैर की दोनों हड्डियां टूट गई थीं। इलाज में 15 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। आज भी बाहर की दवा लिख दी। वहीं, फतेहपुर के सोनपाल सिंह परिहार ने बताया कि मैं बाइक से गिर गया था। पैर की हड्डी बाहर की ओर दिखने लगी है। इसके बाद भी डॉक्टर ने तीन हजार रुपये ले लिए। दवाएं भी बाहर की लिख दीं।

यदि कोई भी डॉक्टर बाहर की दवाएं लिख रहा है, तो कमेटी बनाकर जांच की जाएगी।  -डॉ. शैलेंद्र तिवारी, चिकित्सा अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed